चतरा: छात्र संगठन एनएसयूआइ के सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक जुलकर नैन बनाए गए हैं। चतरा के कार्यकर्ताओं के लिए यह बड़ा अवसर है, जुल्कर नैन अब तक जिला इकाई की कमान संभालते रहे हैं। नियुक्ति की सूचना पर चतरा कांग्रेस के नेताओं के साथ ही एनएसयूआइ के कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जाहिर की है। कल रात से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। हमारे मीडियाकर्मी ने उनसे बात की और जानना चाहा कि जिला इकाई के अध्यक्ष को प्रदेश की कमान मिली, इसे कैसे देखते हैं ?
जवाब- कांग्रेस परिवार का सिद्धांत रहा है कि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को अवसर देते हैं। मैं किसान परिवार से आता हूं, हमें जिम्मेदारी देकर सिद्ध किया है।
छात्रों की सबसे बड़ी प्रदेश में क्या समस्या मानते हैं ?
जवाब- छात्रों की सबसे बड़ी समस्या छात्रवृत्ति की आ रही है। प्रवेश, परीक्षा एवं परिणाम की समस्याएं तो हर जगह हैं, इसका स्थाई हल होना चाहिए।
संगठन को किस तरह से विस्तारित करेंगे ?
जवाब- संगठन में काम करने वालों को महत्व मिलेगा। नए लोगों को इससे जोड़ा जाएगा। हर क्षेत्र और वर्ग के युवाओं को प्रतिनिधित्व मिलेगा।
आप के नजर में सबसे बड़ी समस्या क्या है?
उत्तर: फेक न्यूज, यह दावानल की तरह आज की तारीख में कार्य कर रहीं है। यह देश की अच्छाइयों के साथ-साथ हमारे दिलों को भी जला रहीं हैं।
पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…
झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…
गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…
प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…
रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…
रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…