रामगढ़ जिला में हो रहे लगातार बिजली कटौती और इससे आम लोगो,छात्रों व व्यवसायियों को हो रही परेशानी को देखते हुए रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती के दिन से ही बिजली कटौती के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं ।
इसी के तहत रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति ने बिजली कटौती में सुधार के लिए सरकार और डीवीसी को 26 जनवरी तक का अल्टीमेटम दिया था। लेकिन अभी तक कोई सुधार नही हुआ।
शुक्रवार को रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यो ने बैठक कर बड़े आंदोलन की रूप रेखा तैयार की।
केंद्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस ने कहा: राजनीति और आपसी टकराव के कारण बिजली की इस समस्या में आम जनता,छात्र और व्यापारी पिस रहे है। सरकार और डीवीडी का भी रवैया उदासीन है। ऐसे में अब समय आ गया है आम लोगो को बिजली कटौती से निजात दिलाने के लिए आर -पार की लड़ाई लड़ने का।
इसी के तहत रविवार से “बिजली दो आंदोलन” की शुरुआत की जाएगी जो सुधार होने तक लगातार जारी रहेगा।
धनंजय ने रामगढ़ जिला के आम लोगो, छात्रों और व्यापारियों से अपील की है कि इस “बिजली दो आंदोलन” में अपना सहयोग अवश्य दें।
पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…
झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…
गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…
प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…
रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…
रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…