हेमंत सरकार ने एक तरफ निहत्थे कार्यकर्ता पर लाठी चलाने का कार्य किया तो दूसरी ओर फर्जी मुकदमे लादे जा रहे हैं : दीपक प्रकाश

रांची : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने हेमन्त सरकार को संघीय ढांचा तोड़ने का आरोप लगाया है। प्रदेश कार्यालय में आज प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मंदिर में तुष्टिकरण की राजनीति अनुचित है। विधानसभा में जनता के लिए प्रतिबद्ध हो सरकार। झारखंड की देवतुल्य जनता की आवाज बनकर भारतीय जनता पार्टी ने तुष्टिकरण राजनीति के खिलाफ बिगुल फूंकने का कार्य किया। विधान सभा घेराव के दौरान अनुशासित और शान्तिपूर्ण ढ़ंग से प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चलाना सरकार की असंवैधानिक मानसिकता को दर्शाता है। पुलिस ने सब्र खोया, हेमन्त सरकार के इशारे पर निशाना बनाकर पुलिस ने लाठी चार्ज किया। महिला कार्यकर्ताओं के कपड़े फाड़े गए। मुझे और बाबूलाल मरांडी को टारगेट कर हमपर लाठियां बरसायी गयी। यह सारी घटनाएं मुख्यमंत्री के इशारे पर किया गया। पुलिस की भूमिका उस वक्त महादैत्य की तरह लग रही थी।
सरकार एक तरफ निहत्थे कार्यकर्ता पर लाठी चलाने का कार्य किया तो दूसरी ओर फर्जी मुकदमे लादे जा रहे हैं। बैक डेट से मुकदमा दायर किया गया है। भ्रष्ट सीओ के फर्जी स्क्रिप्ट पर एफआईआर किया गया जो विधानसभा घेराव के दौरान मौजूद भी नहीं थे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, कुशासन, आदिवासी विरोधी, महिला विरोधी, किसान विरोधी, युवा विरोधी, विकास विरोधी सरकार के खिलाफ भाजपा का संघर्ष जारी रहेगा। संघर्ष का दूसरा नाम भारतीय जनता पार्टी है। सरकार एक मतवाले हाथी की तरह राज्य में काम कर रही है। उन्होंने नमाज कक्ष को लेकर बनाए गए सात सदस्यीय कमेटी को लेकर कहा कि विधानसभा अध्यक्ष अपने ही आदेश की समीक्षा करवा रहे हैं यह विडंबना है। हालांकि कमेटी बनाए जाने पर कहा कि यह भाजपा के संघर्ष का प्रतिफल है।

Jharkhand Aaj Kal

Share
Published by
Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

संसार में रहते हुए भी ईश्वर के साथ एकात्मता: लाहिड़ी महाशय का प्रेरणास्पद जीवन

“बनत बनत बन जाए” — एक एक कदम चलते हुए, लक्ष्य को पाना।लाहिड़ी महाशय ने…

18 hours ago

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने केंद्र सरकार को घेरा

प्रसिद्ध एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक द्वारा 10-09-2025 को छठी अनुसूची और लद्दाख को राज्य का दर्जा…

3 days ago

झारखंड सरकार के खेल विभाग में स्पोर्ट्स किट खरीद में 6 करोड़ का घोटाला…..बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार के खेल विभाग में…

3 months ago

संजय रजक: बाइक शो रूम में पॉलिश करने से सांसद प्रतिनिधि बनने तक का सफर

चास (बोकारो) के युवा उद्यमी और नेता संजय रजक आज पहचान के मोहताज नहीं है।…

4 months ago

गीता का कालातीत ज्ञान (गीता जयन्ती पर विशेष)

भारत के बच्चों ने अपने बचपन में जितनी भी कहानियां सुनी हैं, उनमें से महाभारत…

10 months ago