भाजपा झारखंड के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने हेमंत सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस झामुमो ने चुनाव पूर्व जनता को दिग्भ्रमित करते हुए, बड़े बड़े खोखले वादे करते हुए सत्ता पर सवार हुई, किन्तु इस सरकार ने कुर्सी मिलते ही अपने सारे वायदे भुला दिए। हालत यह है कि झारखंड की जनता इस सरकार से त्रस्त है। खुद को ठगा महसूस कर रही है। कांग्रेस झामुमो की सरकार युवाओं के सवाल, महिलाओं के सवाल, किसानों के सवाल, गरीब गुरबा के सवालों को डाइवर्ट कर रही।
वर्मा ने कहा कि इस राज्य में किसानों के साथ धोखा हुआ, राज्य में बालू, कोयला, आयरन ओर और पत्थर समेत अन्य खनिजों की लूट मची है, भ्रष्टाचार अपने चरम पर है, राज्य वित्तीय कुप्रबंधन का शिकार है, ना रोजगार मिला ना भत्ता। लोकतंत्र विरोधी हेमंत सरकार में असंवैधानिक फैसले लिए जा रहे हैं। कोरोना काल में बदहाल व्यवस्था, धर्मांतरण को प्रोत्साहन देने वाली सरकार, राष्ट्र द्रोहियों को संरक्षण देने वाली सरकार है। विकास कार्य ठप पड़ा हुआ है। महिला विरोधी हेमंत सरकार में महिला उत्पीड़न एवं यौन शोषण में भारी वृद्धि, आदिवासियों के साथ अन्याय, रूपा तिर्की समेत अन्य मामलों में सरकार ने आदिवासी विरोधी निर्णय लिया है। दलित विरोधी सरकार, विधि व्यवस्था की स्थिति खराब, उग्रवादियों के हौसले बुलंद, जमीन सम्बंधित मामलों में लगातार इजाफा, राजधानी में दिनदहाड़े हत्याओं के दौर जारी है। अपराधी पकड़ से दूर हैं। युवा, किसान, महिला, गरीब गुरबा इस सरकार के कार्यशैली से परेशान हैं। सरकार इन विफलताओं को छुपाने के उद्देश्य से जनता को गुमराह कर रही है।
रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…
“बनत बनत बन जाए” — एक एक कदम चलते हुए, लक्ष्य को पाना।लाहिड़ी महाशय ने…
प्रसिद्ध एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक द्वारा 10-09-2025 को छठी अनुसूची और लद्दाख को राज्य का दर्जा…
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार के खेल विभाग में…
चास (बोकारो) के युवा उद्यमी और नेता संजय रजक आज पहचान के मोहताज नहीं है।…
‘प्रेम ही ईश्वर है’ यह केवल किसी कवि की उद्दात कल्पना के रूप में नहीं…