झारखंड राज्य का सबसे बड़ा पूल जो पलामू जिले को गढ़वा और झारखंड को दो राज्यों क्रमश: उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ से जोड़ता है, आज बदहाली का शिकार होते जा रहा है, वजह है पूल को जोडने वाली मुख्य सड़क हैदरनगर पंसा रोड की दयनीय स्थिति।
विगत कई बर्षो में भी इस सड़क का सुध लेने वाला कोई नही और आज इस सड़क पे राज्य का सबसे बड़ा पूल बन कर अपनी वजूद पे रो रहा है। इस रोड पे चलना दूभर हो गया है, हर जगह गड्ढे के साथ बरसात होने के कारण कीचड़ जमा हो गया है। इस सड़क के कारण कई गाँव के लोग प्रभावित हैं। युवा समाजसेवी मनीष सिन्हा लगातार ट्विटर पर इस सड़क की बदहाली की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित किया है। परंतु आज तक इस पर कोई भी आश्वासन नहीं मिला। मनीष सिन्हा का कहना है कि जनप्रतिनिधियों की नाकामी और उदासीनता का एक जीता जागता उदाहरण है यह सड़क। आज उनके ट्वीट पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने ध्यान दिया और केंद्रीय सड़क निर्माण व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को इस सड़क की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए माँग की है की जल्द इस मामले में संज्ञान लेने की कृपा करे। इस सड़क के कारण हजारों लोग प्रभावित हैं।
उसी क्षेत्र के निवासी मनीष बताते है कि आपातकाल मे कई बार गर्भवती महिला या बीमार व्यक्ति इस सड़क के कारण सही समय पर अस्पताल नही पहुचने के कारण जान गवां चुके हैं। पंसा गांव से हैदर नगर की दूरी मात्र दस किमी है पर इसे तय करने में घंटे भर लग जाते है। आशा है केंद्रीय मंत्री या मुख्यमंत्री इस ओर जरूर ध्यान देंगे और इस सड़क का जल्द कायाकल्प होगा।
पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…
झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…
गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…
प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…
रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…
रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…