राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी के ऊपर यौन-शोषण के आरोप की जांच SP रैंक के अधिकारी करें- डॉ अजय कुमार

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जमशेदपुर के पूर्व सांसद,आईपीएस डॉ अजय कुमार ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी के ऊपर यौन शोषण के आरोप की जांच एसपी रैंक के अधिकारी से करवाने की मांग की है।

डॉ अजय ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी जी को ऐसे सलाहकारो से दूर रहने की भी सलाह दी।

डाॅ.अजय कुमार ने पुलिस महानिदेशक को पत्र में कहा है यह एक पूर्व मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार का समाज के पिछड़े वर्ग की लड़की के साथ किया गया घिनौना कृत्य है, जिसे किसी भी सूरत में माफ नहीं किया जा सकता।

ज्ञात हो कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील तिवारी पर एक युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाया है एवं रांची के अरगोड़ा थाने में खूंटी की युवती ने केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने एक सप्ताह पहले अपनी आपबीती परिजनों को सुनाई, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत केस दर्ज करने का निर्णय लिया। पीड़िता की मेडिकल जांच कराने के बाद कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान भी दर्ज कराया गया है।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

4 days ago

संसार में रहते हुए भी ईश्वर के साथ एकात्मता: लाहिड़ी महाशय का प्रेरणास्पद जीवन

“बनत बनत बन जाए” — एक एक कदम चलते हुए, लक्ष्य को पाना।लाहिड़ी महाशय ने…

5 months ago

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने केंद्र सरकार को घेरा

प्रसिद्ध एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक द्वारा 10-09-2025 को छठी अनुसूची और लद्दाख को राज्य का दर्जा…

6 months ago

झारखंड सरकार के खेल विभाग में स्पोर्ट्स किट खरीद में 6 करोड़ का घोटाला…..बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार के खेल विभाग में…

9 months ago

संजय रजक: बाइक शो रूम में पॉलिश करने से सांसद प्रतिनिधि बनने तक का सफर

चास (बोकारो) के युवा उद्यमी और नेता संजय रजक आज पहचान के मोहताज नहीं है।…

9 months ago