जमशेदपुर की जनता के लिए जुबिली पार्क को एक बार फिर से पूरी तरह से खोला जाए -डॉ अजय

जमशेदपुर: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जमशेदपुर के पूर्व सांसद,आईपीएस डॉ अजय कुमार ने यूटीलिटीज इंफ्रास्ट्रक्चर एंड सर्विसेज लिमिटेड (जुस्को) के प्रबंध निदेशक को आज पत्र लिखकर जमशेदपुर की जनता के लिए जुबिली पार्क को एक बार फिर से पूरी तरह से खोलने का अनुरोध किया।

डाॅ कुमार ने प्रबंध निदेशक को पत्र में कहा है कि टाटा स्टील की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर कंपनी ने शहरवासियों को जुबिली पार्क के रूप में तोहफा दिया था लेकिन आज साकची और बिष्टुपुर को जोड़ने वाले दोनों जुबली पार्क के प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए हैं और अपरिहार्य कारणों से जुबली पार्क की सड़कों को भी खोद दिया गया है जिसके कारण मॉर्निंग वॉकर्स को पार्क के दोनों मेन गेट पर बैरिकेडिंग होने के चलते परेशानी हो रही है। पार्क में आने वालों को झुककर प्रवेश करना पड़ता है। जुबली पार्क रोड के बंद होने से यातायात की समस्या में भी वृद्धि हुई है। पार्क होकर जाने वाली सड़क से आवाजाही होने से बिष्टूपुर, कदमा एवं सोनारी क्षेत्र से साकची आने वालों को सहूलियत एवं समय की बचत होती थी। जुबली में प्रवेश के लिए समय सीमा तय की गई है, जिसके अनुसार गेट सुबह 5 से 8 बजे तक और शाम 4 से 7 बजे तक का समय तय किया गया है जिसके कारण भी आम नागरिकों को असुविधा हो रही है।

डॉ अजय ने अनुरोध किया कि जमशेदपुर की जनता के लिए जुबिली पार्क को एक बार फिर से पूरी तरह, बिना किसी समय सीमा के खोला जाना चाहिए क्योंकि जुबली पार्क जमशेदपुर और यहां तक कि झारखंड के लोगों के लिए एक मुख्य आकर्षण का केंद्र है।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

2 months ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

2 months ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

2 months ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

2 months ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

2 months ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

4 months ago