यूपी में सरकार की उपलब्धियों को गिनाने पहुंचे भाजपा विधायक को किसानों ने दिखाया काला झंडा

✍️ बृजेश कुमार शर्मा

उत्तर प्रदेश में बीजेपी के विधायकों को जनता की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार की उपलब्धियों को गिनाने गांव पहुंचे विधायक को किसानों ने काला झंडा दिखाया।

दरअसल, बरेली के बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के विधायक छत्रपाल गंगवार सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के लिए बहेड़ी के पिपलिया गांव गए थे. जहां पर किसानों ने विधायक का विरोध किया और उन्हें काले झंडे दिखाए. पिपलिया गांव में सरकार के विरोध में किसान उतर आए और वहां पर आए बीजेपी के विधायक को उनके विरोध का सामना करना पड़ा. किसानों ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की

पवन सैनी को भी दिखाया गया काला झंडा
वहीं भाजपा के प्रदेश महामंत्री व पूर्व विधायक डॉ पवन सैनी को भी काला झंडा दिखाया। हालांकि की ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। दरअसल, पवन सैनी गांव रामसरन माजरा में सांसद आदर्श ग्राम विकास योजना के तहत विभिन्न विभाग के अधिकारियों की बैठक में पहुंचे थे. कार्यक्रम के समापन के बाद वापस जाते हुए किसानों ने उन को काले झंडे दिखाए और विरोध में जबरदस्त नारेबाजी भी की। इसके पूर्व डॉ पवन सैनी ने तमाम विभाग के अधिकारियों से विकास कार्यों का फीडबैक भी लिया।

Jharkhand Aaj Kal

Share
Published by
Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

4 days ago

संसार में रहते हुए भी ईश्वर के साथ एकात्मता: लाहिड़ी महाशय का प्रेरणास्पद जीवन

“बनत बनत बन जाए” — एक एक कदम चलते हुए, लक्ष्य को पाना।लाहिड़ी महाशय ने…

5 months ago

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने केंद्र सरकार को घेरा

प्रसिद्ध एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक द्वारा 10-09-2025 को छठी अनुसूची और लद्दाख को राज्य का दर्जा…

6 months ago

झारखंड सरकार के खेल विभाग में स्पोर्ट्स किट खरीद में 6 करोड़ का घोटाला…..बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार के खेल विभाग में…

9 months ago

संजय रजक: बाइक शो रूम में पॉलिश करने से सांसद प्रतिनिधि बनने तक का सफर

चास (बोकारो) के युवा उद्यमी और नेता संजय रजक आज पहचान के मोहताज नहीं है।…

9 months ago