NSUI ने विभिन्न मांगों को लेकर रांची विश्वविद्यालय की कुलपति को तीन घंटो तक बंधक बना प्रदर्शन किया। कुलपति बोली:- विशेष परीक्षा कराने को लेकर परीक्षा बोर्ड में निर्णय लिया जाएगा

रांची: कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में रांची विश्वविद्यालय के एम.एस.सी फाइनल सेमेस्टर की विशेष परीक्षा कराने को लेकर सैकड़ो विद्यार्थियों ने अपनी मांगों को लेकर रांची विश्विद्यालय में तालाबंदी की एव प्रदर्शन किया। तीन घंटो तक विश्विद्यालय में कुलपति, परीक्षा नियंत्रण एव सभी पदाधिकारियों को बंद कर दिया गया। दोपहर 1 बजे से तालाबंदी की गई।

विश्वविद्यालय प्रशासन मुर्दाबाद, छात्रों को हक़ देना होगा के नारों के साथ विश्वविद्यालय गूंज उठा। विदित हो कि
एम.एस.सी फाइनल सेमेस्टर के गणित और जूलॉजी के सैकड़ो विद्यार्थी फेल हो गए है। कोरोना काल न सही ढंग से पढ़ाई हुई न क्लासेज। जल्दबाजी में फाइनल वालो का परीक्षा लिया गया। दो विषय मे 50% से ज्यादा विद्यार्थियों को फैल कर दिया गया। पुराने सत्र के विद्यार्थियों की विशेष परीक्षा कराई गई थी उसी आधार पे इनका भी करने की मांग है। एक सप्ताह पहले परीक्षा नियंत्रक ने कहा था कि 5 दिन का समय दीजिये सबका विशेष परीक्षा करवा दिया जाएगा। लेकिन यूनिवर्सिटी के लोग अपनी बातों से मुकर गए। भविष्य की चिंता को लेकर सभी आक्रोशित छात्र छात्राये यूनिवर्सिटी पहुची एव प्रदर्शन किया। दो घंटे तक विश्वविद्यालय का कोई भी पदाधिकारी मिलने नही आया। विश्वविद्यालय ने हंगामा होता देख पुलिस प्रशासन को बुला लिया। प्रशाशन ने गेट खोलने का आर्डर दिया अन्यथा केस करने की धमकी दी। प्रशासन के इस रवैये को देखते हुए सभी छात्र छात्र आक्रोशित हो गए एव नारेबाजी करने लगे।मौके पर एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने कहा कि कुलपति मैडम सभी को वार्ता के लिए बुलाये अन्यथा धरना जारी रहेगा। कुछ देर बाद 10 लोगो के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता में बुलाया गया। वार्ता में एन.एस.यू.आई ने सभी फेल विद्यार्थियों का लिस्ट एव पुराने सत्र की विशेष परीक्षा की तिथि की कॉपी जमा की। वार्ता में फैसला लिया गया कि परीक्ष बोर्ड की बैठक में इसका निर्णय लिया जाएगा और छात्र हित मे फैसला लिया जाएगा। उसके बाद सभी ने धरना समाप्त किया। आज के कार्यक्रम में इंदरजीत सिंह, आकाश, अमन, दीपक, रीना, स्वाति, पुष्पा, प्रियंका, डेविड, काजल, राहुल, विक्की, अंकित एव सैकड़ो छात्र छात्राये मौजूद थी।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

1 month ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

1 month ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

1 month ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

1 month ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

1 month ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

4 months ago