रांची के वरीय दंत चिकित्सक डॉ मनीष गौतम वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ मेडिकल एडिटर्स के स्थायी अंतराष्ट्रीय सदस्य बने

रांची: रिम्स रांची के वरीय दंत चिकित्सक डॉ मनीष गौतम को वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ मेडिकल एडिटर्स को स्थायी अंतरराष्ट्रीय सदस्य के रूप में शामिल किया गया। इस एसोसिएशन में विश्व भर में से उन मेडिकल जर्नल के एडिटर्स को शामिल किया जाता है जो तय मापदंडों और अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता को पूरा करते हैं।

डॉ मनीष गौतम 2015 से जर्नल ऑफ अप्लाइड डेंटल एंड मेडिकल साइंसेज के चीफ एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं। यह जर्नल अंतरराष्ट्रीय जर्नल में शुमार है जिसमें देश विदेश के चिकित्सा जगत के रिसर्च पेपर को रिव्यू कर उनको प्रकाशित किया जाता है।

डॉ मनीष चिकित्सीय मामलो पर लगातार लेख लिखते आए है। दंत चिकित्सा के अलावे उन्होंने हाल में कोरोना और ब्लैक फंगस जैसे विषयों पर जागरूकता फैलाने हेतु लेख लिखा था।

स्थायी अंतरराष्ट्रीय सदस्य जैसे विशेष उपलब्धि के लिए डॉ मनीष ने एडिटोरियल बोर्ड मेंबर डॉ माधवी सिंह (झारखंड), डॉ हेमंत गडगे (महाराष्ट्र), डॉ त्रिलोक साहू (मध्य प्रदेश), डॉ पुरुषोत्तम कुमार (बिहार), डॉ अजय पांडेय (बिहार), डॉ राज जैन ( मध्य प्रदेश), के साथ पूरी रिव्यू टीम को धन्यवाद दिया है।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

संसार में रहते हुए भी ईश्वर के साथ एकात्मता: लाहिड़ी महाशय का प्रेरणास्पद जीवन

“बनत बनत बन जाए” — एक एक कदम चलते हुए, लक्ष्य को पाना।लाहिड़ी महाशय ने…

4 months ago

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने केंद्र सरकार को घेरा

प्रसिद्ध एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक द्वारा 10-09-2025 को छठी अनुसूची और लद्दाख को राज्य का दर्जा…

4 months ago

झारखंड सरकार के खेल विभाग में स्पोर्ट्स किट खरीद में 6 करोड़ का घोटाला…..बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार के खेल विभाग में…

7 months ago

संजय रजक: बाइक शो रूम में पॉलिश करने से सांसद प्रतिनिधि बनने तक का सफर

चास (बोकारो) के युवा उद्यमी और नेता संजय रजक आज पहचान के मोहताज नहीं है।…

7 months ago

गीता का कालातीत ज्ञान (गीता जयन्ती पर विशेष)

भारत के बच्चों ने अपने बचपन में जितनी भी कहानियां सुनी हैं, उनमें से महाभारत…

1 year ago