रांची : कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई। रांची कांग्रेस भवन में झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी की उपस्थिति में डॉ. राधाकृष्णन जी के चित्र पर एन.एस.यू.आई के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया।
उसके बाद एन.एस.यू.आई के पदाधिकारियों ने विभिन्न विश्विद्यालय के अधिकारियों को सम्मानित किया। रांची विश्विद्यालय की कुलपति कामिनी कुमार जी, उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी के कुलपति रमेश पांडेय जी, टेक्निकल यूनिवर्सिटी के प्रसाखा पदाधिकारी प्रमोद कुमार जी,रांची यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक आशीष झा जी को तुलसी का पौधा एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सभी शिक्षको ने एन.एस.यू.आई को धन्यवाद किया एवं आशीर्वाद दिया।
मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने कहा कि भारतीय परंपरा में शिक्षकों को भगवान के समान माना जाता है। शिक्षक दिवस ऐसा अवसर है जब हम उन सभी शिक्षकों की समर्पित सेवाओं का सम्मान करते हैं जो हमारे बौद्धिक और नैतिक विकास में अग्रणी भूमिका निभाते हैं।
शिक्षक सार्थक जीवन की राह दिखाता है और एक शिक्षक ही राष्ट्र का निर्माता होता है। आज सभी शिक्षक गुरु-शिष्य की परम्परा को कायम रखने का संकल्प लें। मौके पर इंदरजीत सिंह, आरुषि वंदनां, पिया बर्मन, अमन यादव, अब्दुल राबनवाज, राहुल महतो, चंदन, निखिल, प्रणव सिंह, आकाश मौजूद थे।
पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…
झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…
गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…
प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…
रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…
रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…