पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी प्रखंड क्षेत्र के गोहला पंचायत के ढोलासाई टोला में पोमा मार्डी नामक एक दिव्यांग महिला रहती है। जो किसी प्रकार घिसक घिसक कर अपना हर कार्य करती है। 80 वर्षीय बुजुर्ग पोमा जी के पास न तो पीडीएस से मुफ्त राशन मिलता है और न ही अन्य सरकारी सुविधाएं मिली है। पानी के लिए भी वो काफी जद्दोजहद करती है, माथे पर बर्तन रख पीने के पानी को वो लाती है। गर्मी के मौसम में भी उन्हें इस कदर परेशानी उठानी पड़ रही। उनके लिए आवंटित इंदिरा आवास भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। उनकी इस हालत को देख दैनिक भास्कर ने इसे अपने अखबार में जगह दी और उनकी स्थिति से अवगत कराया। इस खबर को मंटू प्रजापति, पत्रकार सोहन सिंह आदि ने प्रमुखता से सोशल मीडिया में डाली, जिस पर बहरागोड़ा के पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षड़ंगी की नजर पड़ी। उन्होंने तुरंत ही कहा कि शनिवार को उनके एनजीओ नाम्या फाउंडेशन की ओर से व्हील चेयर मुहैया कराई जाएगी।
उन्होंने अपने वादे को आज निभाया। आज बुजुर्ग पोमा जी को व्हीलचेयर नहीं बल्कि ट्राईसाईकिल उनके और वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन के सहयोग से उपलब्ध कराई गई।
इस मौके पर कुणाल षाडंगी ने कहा कि उनकी मदद करना हमारा फर्ज था, सरकार से मिलने वाली अन्य सुविधाओं को भी उन तक जल्द पहुंचाया जाएगा।
“बनत बनत बन जाए” — एक एक कदम चलते हुए, लक्ष्य को पाना।लाहिड़ी महाशय ने…
प्रसिद्ध एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक द्वारा 10-09-2025 को छठी अनुसूची और लद्दाख को राज्य का दर्जा…
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार के खेल विभाग में…
चास (बोकारो) के युवा उद्यमी और नेता संजय रजक आज पहचान के मोहताज नहीं है।…
‘प्रेम ही ईश्वर है’ यह केवल किसी कवि की उद्दात कल्पना के रूप में नहीं…
भारत के बच्चों ने अपने बचपन में जितनी भी कहानियां सुनी हैं, उनमें से महाभारत…