आज भाजपा की ओर से आहूत झारखंड विधानसभा घेराव में घायल हुए भाजपा नेता अभिषेक सिंह, रांची के पारस अस्पताल में चल रहा इलाज

रांची : झारखण्ड विधान सभा में नमाज के लिए कक्ष आवंटित करने पर राज्य सरकार के खिलाफ आज भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया गया, शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे निहत्थे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिसमें भाजपा नेता अभिषेक सिंह सहित दर्जनों लोग घायल हो गए है, अभिषेक को पारस हॉस्पिटल, रांची में भर्ती करवाया गया जंहा उनका इलाज हो रहा है।

भाजपा नेता अभिषेक सिंह ने बताया यह भीड़ राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ है। बेरोजगारी, नियोजन नीति, तुष्टिकरण, बेलगाम अपराध और बढ़ते नक्सलवाद ही इस सरकार की उपलब्धि है। भाजपा कार्यकर्ताओं का यह प्रदर्शन हेमन्त सरकार की सरकार को चुनौती देने के लिए है। आप या तो जनहित में काम करिए या सत्ता छोड़िए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *