आजसू पाकुड़ जिला अध्यक्ष ने देवघर में संगठन मजबूती के लिए बैठक किया

✍️शेखर सुमन, देवघर

देवघर: आजसू जिला कार्यालय में पाकुड़ जिला अध्यक्ष बाबू पॉल ने कहा कि आजसू पार्टी के सभी कार्यकर्ता नगर निगम, नगरपालिका, पंचायत चुनाव के लिए कमर कस ले, क्योंकि पार्टी पूरे प्रदेश में चुनावी समर में जाने के लिए तैयार है, साथ ही जो झारखंड सरकार ने झारखंडी जनमानस के साथ वादा खिलाफी किया है उसके लिए आने वाले चुनाव में जनता उन्हे मजा चखाएगी। वर्त्तमान सरकार में चुनाव से पहले अनेकों वादे किए जैसे सरकार में आते ही 14 प्रतिशत आरक्षण से 27 प्रतिशत आरक्षण करना, सरकारी राशन दुकानों पर चायपत्ती,साबुन,सर्फ़ अनेकों समान देना ,आवास योजना में बाथरूम, पंखा आदि देना, छात्रों को बेरोजगारी भत्ता देने, देवघर जिले को विशेष पैकेज देना, ऐसे कई वादे है जो सरकार आने से पहले किया लेकिन एक भी मुद्दा धरातल पर नही उतारा गया जिसकी आजसू पार्टी घोर निन्दा करती है। अब आजसू पार्टी पूरे झारखंड में मुख्य विपक्ष की भूमिका निभाएगी और कुम्भकर्णी निद्रा में सोई सरकार को जगाने का काम करेगी।इस अवसर पर देवघर आजसू जिला अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद साह के साथ आजसू पार्टी देवघर जिला संगठन सचिव जितेंद्र चौधरी, कार्यालय प्रभारी विशु एवं देवघर जिले के साथ साथ पाकुड़ जिले के अनेकों पदाधिकारी के साथ बैठक किया गया।

Jharkhand Aaj Kal

Share
Published by
Jharkhand Aaj Kal
Tags: AJSUDeoghar

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

4 weeks ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

4 weeks ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

4 weeks ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

4 weeks ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

1 month ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

4 months ago