रांची : भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति में महिला मोर्चा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन ने कहा कि महिला शक्ति ही महाशक्ति है। मोर्चा की महिलाएं घर-घर रसोई तक संपर्क करेंगी तो पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कार्यसमिति बैठक में शामिल होने आई बहने अपने पिता, पति या पुत्र की वजह से नहीं, बल्कि अपने काम और परिश्रम की वजह से बैठी हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों में महिला सशक्तिकरण प्राथमिकता पर है।घर की अर्थव्यवस्था व वित्तीय प्रबंधन के अधिकार से जनधन खाते को जोड़ते हुए निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्री बनाए जाने के निर्णय को प्रधानमंत्री की महिला सम्मान के प्रति सोच बताया।
स्वच्छ भारत मिशन की सराहना करते हुए भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन ने कहा कि यह शौचालय सिर्फ ईंट-सीमेंट का ढांचा नहीं, महिला सम्मान का प्रतीक हैं। पहले ग्रामीण महिलाओं के जीवन में अंधेरा था, उन्हें अंधेरा होने का इंतजार करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि राज्य की पूर्व की भाजपा सरकार ने महिला को केंद्रित कर जो विकास कराया है, उसे कोई खारिज नहीं कर सकता। भाजपा में लोकतंत्र की खूबसूरती है, यह दूसरे दलों में नही।
वनाथी श्रीनिवासन ने तीन तलाक कानून का भी जिक्र किया। कहा कि एक वर्ग की महिलाओं की आजादी की बात कथित सेक्युलरों ने कभी नहीं की, लेकिन मोदी जी ने उनके लिए कानून लाए।
उन्होंने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्तओं की आवाज को लाठी के दम पर सरकार नही बंद कर सकती। वे राज्य में लगातार बढ़ती बलात्कार,उत्पीड़न, हत्या की घटना के खिलाफ एवं महिला सम्मान को लेकर संघर्ष करती रहेगी।
पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…
झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…
गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…
प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…
रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…
रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…