आज राज्य के सभी बूथों पर भाजपा मनाएगी बिरसा जयंती, राज्य स्थापना दिवस एवं जनजाति गौरव दिवस

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि 15 नवंबर झारखंड के लिए ऐतिहासिक दिन है। इस दिवस को भाजपा कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में उत्सव की तरह धूमधाम से मनाएंगे।

उन्होंने कहा वर्ष 2021 का 15 नवंबर झारखंड के इतिहास में स्वर्णिम पृष्ठ होने जा रहा है क्योंकि भगवान बिरसा की जन्म जयंती दिवस को जनजाति गौरव दिवस घोषित करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के वीर सपूत को नई पहचान दिलाई है। अब 15 नवंबर को पूरा देश धरती आबा को याद करेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर एक साथ बिरसा जयंती,राज्य स्थापना दिवस एवम जनजाति गौरव दिवस के साथ तीन उत्सव को एक साथ मनाएंगे।
उन्होंने कहा कि बिरसा जयंती पर राज्य की स्थापना करके श्रधेय अटल जी ने धरती आबा भगवान बिरसा को श्रद्धा सुमन अर्पित किया था।

प्रधानमंत्री जी ने जनजाति गौरव दिवस के रूप में भगवान बिरसा के महान व्यक्तित्व एवम कृतित्व से देश को परिचित कराया है।

प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश सहित हजारों कार्यकर्ता होंगे उत्सव में शामिल

15 नवंबर को भगवान बिरसा की स्मृति में कई कार्यक्रम आयोजित हैं जिसमे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश,केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एवम जी.कृष्णरेड्डी शामिल होंगे।
9 बजे पूर्वाहन में जेल चौक पर पुराने जेल परिसर में भारत सरकार के सहयोग से निर्मित संग्रहालय का प्रधानमंत्री जी ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे।

11बजे पूर्वाहन प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक प्रकाश बिरसा चौक पर भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
श्री प्रकाश बिरसा भगवान के गांव उलिहातू एवम कोकर रांची स्थित उनके समाधिस्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम सांसद श्री समीर उरांव एवम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव के नेतृत्व में जनजाति समाज के हजारों कार्यकर्ता पारंपरिक भेष भूसा में सांस्कृतिक कार्यक्रम करते हुए,नाचते गाते सभी कार्यक्रमो में शामिल होंगे।

Jharkhand Aaj Kal

Share
Published by
Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

1 month ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

1 month ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

1 month ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

1 month ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

1 month ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

4 months ago