कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जमशेदपुर के पूर्व सांसद,आईपीएस डॉ अजय कुमार ने झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर झारखण्ड राज्य कर्मचारी चयन आयोग की नियुक्ति नियमावली के क्षेत्रीय भाषा की सूची में हिंदी, भोजपुरी, मगही अंगिका भाषाओं को भी शामिल करने का अनुरोध किया है।
पत्र में डॉ अजय ने लिखा है कि झारखंड कैबिनेट में कल झारखण्ड राज्य कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं के लिए कुल 12 क्षेत्रीय जनजातीय भाषाओं को चिन्हित कर स्वीकृति दी, जो झारखंड के लोगों के लिए रोजगार के अवसरों की दिशा में एक अच्छा कदम है। लेकिन देवघर, गोड्डा, पलामू, धनबाद, साहिबगंज, बोकारो जैसे जिलों में अधिकांश आबादी हिंदी, भोजपुरी, मगही बोलते हैं। जिससे इन जिलों के मूल निवासी हिंदी, भोजपुरी और मगही भाषा को सूची में शामिल नहीं करने के कारण सरकारी नौकरियों से वंचित हो जाएंगे।
अत: मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से डॉ अजय ने अनुरोध किया कि पलामू प्रमंडल, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल एवं संथाल परगना प्रमंडल के अभ्यर्थियों को समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए क्षेत्रीय भाषाओं की सूची में हिंदी, मगही भोजपुरी अंगिका को शामिल किया जाए।
रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…
“बनत बनत बन जाए” — एक एक कदम चलते हुए, लक्ष्य को पाना।लाहिड़ी महाशय ने…
प्रसिद्ध एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक द्वारा 10-09-2025 को छठी अनुसूची और लद्दाख को राज्य का दर्जा…
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार के खेल विभाग में…
चास (बोकारो) के युवा उद्यमी और नेता संजय रजक आज पहचान के मोहताज नहीं है।…
‘प्रेम ही ईश्वर है’ यह केवल किसी कवि की उद्दात कल्पना के रूप में नहीं…