भाजपा नेता विधायक दल एवम राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की जनता इस सरकार को सबक सिखाने के मूड में है। जनता सरकार के निरंकुश और तानाशाही रवैये से ऊब चुकी है। इस प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नही है। राज्य की पुलिस जनता की सुरक्षा नही, लोगों पर डंडे बरसा रही। छोटी छोटी बच्चियों पर पुलिस डंडे बरसा रही।
उन्होंने कहा कि पुलिस स्वतंत्रता दिवस के दिन भी गरीब ,आदिवासियों को बिना कारण पकड़ कर थाना ले जाती है।
मरांडी ने कहा कि भाजपा को राज्य की चिंता है। पार्टी की सरकार ने ही राज्य बनाया है, इसलिये जनता भाजपा की ओर नजर लगाई बैठी है। आगामी 21 अगस्त का आन्दोलन राज्य के जनविरोधी सरकार के खिलाफ शंखनाद है।
उन्होंने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार पुलिस प्रशासन के दुरुपयोग करने से बचे।
उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से राज्य सरकार के खिलाफ आगे की लड़ाई के लिये तैयार रहने का आह्वान भी किया।
“बनत बनत बन जाए” — एक एक कदम चलते हुए, लक्ष्य को पाना।लाहिड़ी महाशय ने…
प्रसिद्ध एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक द्वारा 10-09-2025 को छठी अनुसूची और लद्दाख को राज्य का दर्जा…
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार के खेल विभाग में…
चास (बोकारो) के युवा उद्यमी और नेता संजय रजक आज पहचान के मोहताज नहीं है।…
‘प्रेम ही ईश्वर है’ यह केवल किसी कवि की उद्दात कल्पना के रूप में नहीं…
भारत के बच्चों ने अपने बचपन में जितनी भी कहानियां सुनी हैं, उनमें से महाभारत…