JAC की विसंगतियों पर अधिकारियों को बचा रही राज्य सरकार…… दीपक प्रकाश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने आज राज्य सरकार पर फिर कड़ा हमला बोला।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा इंटर के छात्रों के लिये जारी रिजल्ट विसंगतियों से भरा हुआ है। जिसके कारण अनुतीर्ण छात्र छात्रों में भारी असंतोष व्याप्त है। हजारों छात्र आज सड़कों पर आन्दोलनरत हैं।

उन्होंने कहा कि जब राज्य भर के छात्र छात्राएं अपनी बातों को रखने केलिये जैक कार्यालय या ज़िला कार्यालयों में जा रहे तो इनकी कोई सुननेवाला नही।उल्टे सरकार की पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी छात्रों पर बेरहमी से लाठियां बरसा रहे।
उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के बीच ये बच्चे मानसिक रूप से परेशान हैं तथा भविष्य को लेकर चिंतित भी हैं।

उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों ने मैट्रिक,इंटर के छात्रों के परीक्षा परिणाम में सहानुभूतिपूर्वक विचार किया है,परंतु झारखंड के परीक्षा परिणाम विसंगतियों से भरा हुआ है। कई छात्र जिसने मेडिकल ,इंजीनियरिंग की परीक्षा पास कर ली है परंतु इंटर 2,4 नंबर से फेल हो चुके है। कई छात्र नंबर से पास हैं पर रिजल्ट में फेल घोषित है। हजारों छात्र ऐसे हैं जिनका मैट्रिक और इंटर प्रथम वर्ष में उतीर्ण है पर फाइनल रिजल्ट में फेल घोषित कर दिए गए।

उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणाम पूरी तरह विसंगतियों से भरा है और कोरोना काल मे छात्रों को और अधिक परेशान करने वाला है।

कहा कि असफल छात्रों से जैक किस आधार पर पूरक परीक्षा देने की बात कर रहा जबकि छात्रों ने फाइनल रिजल्ट केलिये लिखित परीक्षा नही दी है। जब उत्तीर्ण छात्र बिना लिखित परीक्षा के पास हुए फिर फेल छात्रों को पूरक की लिखित परीक्षा के लिये क्यों बाध्य किया जा रहा। कई छात्र तो जैक पर पैसा लेकर नंबर बढ़ा देने की भी शिकायत कर रहे हैं। ऐसे हालात में मुख्यमंत्री की चुप्पी भ्रष्ट एवम अक्षम अधिकारियों का मनोबल ही बढ़ा रहा है।
उन्होंने कहा कि छात्र ,छात्राओं पर डंडे बरसाए जा रहे पर सत्तालोलुप गठबंधन के दल मौन साधे बैठे हैं।
अपने पद,सम्मान केलिये व्यग्र कांग्रेस,झामुमो,राजद के नेता राज्य के होनहार युवाओं को पीटने का मौन समर्थन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री चुप्पी तोड़ राज्य के नौनिहालों की सुने, उनका समाधान दें, बर्बर एवम भ्रष्ट अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करें। नही तो राज्य की जनता उन्हें कभी माफ नही करेगी।

Jharkhand Aaj Kal

Share
Published by
Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

1 month ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

2 months ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

2 months ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

2 months ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

2 months ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

4 months ago