पलामू का तेलियाबांध जल संयंत्र बंद होने से हजारों लोग दूषित जल पीने को मजबूर

पलामू जिले के चुकरु पंचायत के तेलियाबांध का जल-परियोजना काफी दिनों से बंद है। पानी के सप्लाई नहीं होने से आसपास के क्षेत्र में रहने वाले हजारों ग्रामीण इससे प्रभावित हुए हैं। स्वच्छ और समय पर पानी उन्हे उपलब्ध नहीं हो पा रहा, जिस कारण वो चापानल या कुएं का पानी प्रयोग कर रहे पर इस इलाके के पानी में रासायनिक तत्व ‘फ्लोराइड’ की मात्रा अधिक होने से तरह तरह की बीमारियों से वो ग्रसित भी हो रहे।

आज पलामू के सामाजिक कार्यकर्ता सन्नी शुक्ला अपने टीम के साथ तेलियाबांध पहुंचे थे और वहां जाकर संयंत्र का जायजा लिए और लोगो की हो रही परेशानियों से भी अवगत हुए। ग्रामीण RO लगाने में आर्थिक रूप से सक्षम है नही और साधारण वाटर फिल्टर पानी को स्वच्छ करने में पूर्ण रूप से सहायक है नही वहां पर, अतः उन्होंने पेयजल मंत्री और मुख्यमंत्री का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है और आग्रह किया है कि इस जल संयंत्र को यथाशीघ्र चालू कराई जाए ताकि इस क्षेत्र के लोग स्वच्छ पानी पी सके और अन्य कामों में उपयोग कर सके।

सन्नी शुक्ला जी के साथ इस दौरान उनके टीम के सदस्य अमरेन्द्र कुमार, रणधीर तिवारी, अमित पांडेय, शाहबाज खान, शाहिद ज़फर, संजीव कुमार आदि थे।

Jharkhand Aaj Kal

Share
Published by
Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

4 days ago

संसार में रहते हुए भी ईश्वर के साथ एकात्मता: लाहिड़ी महाशय का प्रेरणास्पद जीवन

“बनत बनत बन जाए” — एक एक कदम चलते हुए, लक्ष्य को पाना।लाहिड़ी महाशय ने…

5 months ago

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने केंद्र सरकार को घेरा

प्रसिद्ध एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक द्वारा 10-09-2025 को छठी अनुसूची और लद्दाख को राज्य का दर्जा…

6 months ago

झारखंड सरकार के खेल विभाग में स्पोर्ट्स किट खरीद में 6 करोड़ का घोटाला…..बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार के खेल विभाग में…

9 months ago

संजय रजक: बाइक शो रूम में पॉलिश करने से सांसद प्रतिनिधि बनने तक का सफर

चास (बोकारो) के युवा उद्यमी और नेता संजय रजक आज पहचान के मोहताज नहीं है।…

9 months ago