मुख्यमंत्री की पहल पर तमिलनाडु में फंसी 38 महिलाएं लौटीं अपने घर, कौशल के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की पहल पर तमिलनाडु के त्रिपुर स्थित कॉटन मिल में फंसी 38 महिलाएं संक्रमण काल में सकुशल अपने घर पहुंच गईं। वापस आयी महिलाएं रानेश्वर, शिकारीपाड़ा, दुमका तथा मसलिया प्रखंड की रहने वाली हैं। सभी फरवरी माह में तमिलनाडु काम करने गईं थीं।

हुआ संक्रमण जांच, डाटा बेस भी तैयार

वापस लौटीं महिलाओं का इंडोर स्टेडियम दुमका में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा डाटा बेस तैयार किया गया। इसके उपरांत सभी का रैपिड एंटीजन टेस्ट (रैट) के माध्यम से कोरोना की जांच की गयी। सभी को सात दिनों तक हिजला स्थित क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा जाएगा। सात दिन के बाद दोबारा कोविड जांच की जाएगी। रिपोर्ट नेगेटिव आने पर इन्हें इनके घर भेजा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा था आप सभी जल्द अपने घर लौटेंगी…और आज हम घर आ गये

तमिलनाडु से लौटी सावित्री तुरी कहती हैं हमें यकीन ही नहीं हो रहा है कि हम अपने घर पहुँच गए हैं। मुख्यमंत्री को हमारी चिंता है। आज यह यकीन के साथ कहती हूँ। मुख्यमंत्री जी से संपर्क होने पर हमें कहा गया बहुत जल्द आप सभी अपने घर में होंगी और आज हम सभी सकुशल बिना किसी कठिनाई के अपने घरों तक पहुँच गए हैं। धन्यवाद मुख्यमंत्री जी।

कौशल के आधार पर मिलेगा काम

मुख्यमंत्री ने वापस लौटीं महिलाओं को काम उपलब्ध कराने का निदेश उपायुक्त दुमका को दिया है। इस बाबत उपायुक्त ने महिलाओं से उनके कार्य के बारे में जाना है। स्थिति सामान्य होने पर इन्हें इनके कौशल के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

1 week ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

1 week ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

2 weeks ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

2 weeks ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

2 weeks ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

3 months ago