NSUI के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक एवं कांग्रेस नेता संदीप खासा को NSUI का दूसरी बार राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया है। NSUI राष्ट्रीय कार्यालय से जारी की गई नई लिस्ट में संदीप खासा को राष्ट्रीय स्तर पर नई ज़िम्मेदारी दी गई है।
NSUI के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक एवं कांग्रेस नेता संदीप खासा को NSUI का दूसरी बार राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया है। NSUI राष्ट्रीय कार्यालय से जारी की गई नई लिस्ट में संदीप खासा को राष्ट्रीय स्तर पर नई ज़िम्मेदारी दी गई है। जिसमें उन्हें राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया हैI झारखंड से NSUI सोशल मीडिया की राष्ट्रीय कन्वेनर आरूषि वंदना सिंह ने बताया कि संदीप खासा नेशनल कोऑर्डिनेटर सोशल मीडिया रह चुके हैं। यह प्रभारी के रूप में उत्तर प्रदेश, झारखंड में युवाओं एवं छात्रों के हित की लड़ाई लड़ रहे थे और उनकी आवाज़ को पुरज़ोर तरीके से उठाते रहे। संदीप खासा सोनीपत के रहने वाले हैं। पिछले कई वर्षों से छात्र राजनीति में सक्रिय हैं। संगठन द्वारा दी गई ज़िम्मेदारी पर संदीप खासा ने कहा कि संगठन ने विश्वास जताया है, इस पर पूर्ण रूप से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। अपनी ज़िम्मेदारी पूर्ण रुप से निर्वहन करेंगे। संदीप खासा ने इस नियुक्ति पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, NSUI के सोशल मीडिया चेयरमैन आदित्य भगत, NSUI सोशल मीडिया इंचार्ज हर्ष बिसारिया और आयुष शर्मा का आभार जताया है।
पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…
झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…
गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…
प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…
रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…
रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…