Categories: समाचार

कुणाल षाड़ंगी के हस्तक्षेप पर महज़ 4 घन्टों में बना राशनकार्ड, अब 10 वर्षीय राजू का आयुष्मान योजना से मुमकिन होगा ईलाज

जमशेदपुर: परसुडीह निवासी दस वर्षीय राजू पातर के आँत का ऑपरेशन अब मुमकिन होगा। वित्तीय कठिनाई की वजह से स्वजन बच्चे का इलाज कराने में परेशानी का सामना कर रहे थें। इस आशय का अनुरोध सरस्वती पातर ने पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी की संस्था नाम्या फाउंडेशन की सदस्य निधि केडिया से किया। निधि के ट्विटर पर राजू के ऑपरेशन के लिए राशनकार्ड जल्द बनाने का आग्रह कुणाल षाड़ंगी और जिला उपायुक्त से किया। मामले में त्वरित संज्ञान लेकर कुणाल षाड़ंगी ने जिला उपायुक्त से स्वयं इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। इसका असर रहा कि महज 4 घन्टों के अंदर सरस्वती पातर का राशनकार्ड बन गया जिसमें उनके पुत्र राजू का नाम जुड़ा है। अब राजू का आँत (Intestine) का ऑपरेशन आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से मुमकिन होगा। शीघ्र हस्तक्षेप और समाधान के लिए कुणाल षाड़ंगी ने भी उपायुक्त सूरज कुमार सहित विभागीय अधिकारियों के प्रयासों को सराहा। वहीं सहयोग मिलने पर राजू के स्वजनों ने नाम्या फाउंडेशन और कुणाल षाड़ंगी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

2 months ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

2 months ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

2 months ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

2 months ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

2 months ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

4 months ago