कांग्रेस नेता रजनीकात तिवारी को एनएसयूआई का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया है। एनएसयूआई राष्ट्रीय कार्यालय से जारी की गई एक नई लिस्ट में रजनीकांत तिवारी को राष्ट्रीय स्तर पर नई ज़िम्मेदारी दी गई है।
झारखंड से एनएसयूआई सोशल मीडिया की राष्ट्रीय संयोजक आरूषि वंदना सिंह ने बताया कि रजनीकांत तिवारी नेशनल कोऑर्डिनेटर सोशल मीडिया रह चुके हैं जहां प्रभारी के रूप मे छत्तीसगढ़ झारखंड में युवाओं एवं छात्रों के हित की लड़ाई लड़ रहे थे और उनकी आवाज़ को पुरज़ोर तरीके से उठाते रहे।
रजनीकांत तिवारी रायगढ़ जिले के घरघोडा तहसील के निवासी हैं। पिछले कई वर्षों से छात्रों राजनीति में सक्रिय हैं। संगठन द्वारा दी गई ज़िम्मेदारी पर रजनीकांत तिवारी ने कहा कि संगठन ने मुझ पर विश्वास जताया है मैं उस पर पूर्ण रूप से खरा उतरूंगा एवं अपनी ज़िम्मेदारी पूर्ण रुप से निर्वहन करूंगा।
रजनीकांत तिवारी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, एनएसयूआई के सोशल मीडिया चेयरमैन आदित्य भगत, एनएसयूआई सोशल मीडिया इंचार्ज हर्ष बिसारिया और आयुष शर्मा का आभार जताया।
रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…
“बनत बनत बन जाए” — एक एक कदम चलते हुए, लक्ष्य को पाना।लाहिड़ी महाशय ने…
प्रसिद्ध एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक द्वारा 10-09-2025 को छठी अनुसूची और लद्दाख को राज्य का दर्जा…
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार के खेल विभाग में…
चास (बोकारो) के युवा उद्यमी और नेता संजय रजक आज पहचान के मोहताज नहीं है।…
‘प्रेम ही ईश्वर है’ यह केवल किसी कवि की उद्दात कल्पना के रूप में नहीं…