डॉ अजय कुमार का प्रयास रंग लाया, झारखण्ड सरकार ने माना सुझाव, खुले पार्क, स्टेडियम एवं रेस्टोरेंट

झारखंड में घटते कोरोना संक्रमण को देखते हुए झारखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के दौरान कई रियायतें दी गयी है। सरकार ने सिनेमा हॉल, बार, मल्टीप्लेक्स, रेस्टुरेंट को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही झारखण्ड सरकार ने स्टेडियम, जिम और पार्क खोलने की भी अनुमति दे दी है।

गौरतलब है कि विगत दिनों जमशेदपुर के पूर्व सांसद एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अजय कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखते हुए झारखण्ड में कोविड प्रोटोकॉल के अधीन जनता के लिए पार्क, मैदान स्टेडियम खोले जाने की मांग की थी।

इसके अलावा एक और पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रेस्टोरेंट तथा होटल खोलने की मांग की थी। उन्होंने अपने पत्र में जमशेदपुर का उदाहरण देते हुए लिखा था कि 250 रेस्टोरेंट, ढाबे बंद है और उनकी स्थिति बहुत ही दयनीय हो चुकी है, जिस कारणवश 15000 कर्मचारी और उनके परिवार के लोग प्रभावित हो रहे हैं।

झारखण्ड में अनलॉक 5 के दौरान दी गई रियायतों में मॉर्निंग वाक एवं खेल कूद के लिए पार्क, स्टेडियम खोलने की अनुमति दे दी गई है, इसके साथ ही रेस्टोरेंट के व्यवसाय से जुड़े हुए लोगो को भी राहत दी गई है।

इससे यह स्पष्ट होता है कि सरकार ने पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार के सुझावों को गंभीरता पूर्वक लिया है। डॉ अजय कुमार का प्रयास रंग लाया।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

2 weeks ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

2 weeks ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

2 weeks ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

2 weeks ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

3 weeks ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

3 months ago