पाकिस्तान में एक बड़ा रेल हादसा हो गया है. जिसमें अब तक 30 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 50 लोग घायल बताए जा रहे हैं. ये हादसा सिंध प्रांत के डहारकी में हुआ है. ये जगह यहां के घोटकी जिले में स्थित है. यहां यात्री दो ट्रेनों मिल्लत एक्सप्रेस (UP) और सर सैय्यद एक्सप्रेस (DN) की आपस में टक्कर हो गई थी. 30 लोगों की मौत की पुष्टि जिले के डिप्टी कमिश्नर ने की है. ऐसा कहा जा रहा है कि घायलों में से कई की हालत गंभीर बनी हुई है. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है.
घटना सुबह के समय डहारकी रेलवे स्टेशन के पास हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कई लोग ट्रेन के अंदर भी फंसे हुए हैं.
जिसके चलते उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है. ऐसा भी कहा जा रहा है कि आने वाले कुछ घंटों में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है (Daharki Rail Accident). घटना की जानकारी मिलते ही बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गया है. इसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि अभी वह नहीं बता सकते कि ट्रेन सेवा दोबारा शुरू होने में कितना वक्त लगेगा. यहां से गुजरने वाली अन्य ट्रेन निलंबित हो सकती हैं.
पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…
झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…
गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…
प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…
रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…
रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…