जमीन विवाद में रोजगार सेवक की हत्या, मृतक महेश्वर महतो देवीपुर प्रखंड में थे कार्यरत

✍️ शेखर सुमन

देवघर: जिला के खागा थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव में बुधवार को जमीन विवाद में महेश्वर महतो की हत्या कर दी गयी। महेश्वर महतो देवीपुर प्रखंड में रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि महेश्वर को उनके ही गोतिया द्वारा टांगी से मारकर हत्या कर दिया गया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं घटना का कारण आपसी जमीन विवाद बताया जा रहा है। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी ने मौके पर पहुंची पुलिस को बताया कि मृतक महेश्वर महतो का गांव के समीप एक तालाब के नजदीक के जमीन को लेकर गांव के गुणाधर महतो, विशम्भर महतो व मणि महतो उर्फ प्रमोद महतो से विवाद चल रहा था। इस दौरान आरोपी गुणाधर और विशम्भर ने मिलकर महेश्वर को जमीन पर पटक दिया, वहीं आरोपी मणि ने टांगी से महेश्वर के सिर वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया, उसके बाद आरोपियों ने महेश्वर को नजदीक एक तालाब में डूबा दिया। जिसके बाद प्रत्यक्षदर्शी युवक दौड़कर घर की ओर भागा, जहां उन्होंने घटना के संबंध में घर परिजनों को बताया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन घटनास्थल पहुंचे। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। खागा पुलिस पहुंचने के बाद मृतक महेश्वर की खोजबीन की गयी, जिसके बाद घटनास्थल के समीप तालाब से लाश बरामद किया गया। वहीं खागा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव में सारठ अनुमंडल क्षेत्र के खागा के अलावा चितरा, सारठ, पालोजोरी के सर्किल इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी व सशस्त्र बल फिलहाल कैंप कर रही है।
बहरहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं आरोपियों की तलाश में पुलिस ने छापेमारी की शुरुआत कर दी है।

Jharkhand Aaj Kal

Share
Published by
Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

झारखंड सरकार के खेल विभाग में स्पोर्ट्स किट खरीद में 6 करोड़ का घोटाला…..बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार के खेल विभाग में…

3 months ago

संजय रजक: बाइक शो रूम में पॉलिश करने से सांसद प्रतिनिधि बनने तक का सफर

चास (बोकारो) के युवा उद्यमी और नेता संजय रजक आज पहचान के मोहताज नहीं है।…

3 months ago

गीता का कालातीत ज्ञान (गीता जयन्ती पर विशेष)

भारत के बच्चों ने अपने बचपन में जितनी भी कहानियां सुनी हैं, उनमें से महाभारत…

9 months ago

क्रियायोग की सरिता में डुबकी लगाने के लिए प्रोत्साहन (श्री श्री लाहिड़ी महाशय की 196वीं जयंती पर विशेष)

“पौराणिक कथाओं में जिस प्रकार गंगा ने स्वर्ग से पृथ्वी पर उतरकर अपने तृषातुर भक्त…

12 months ago