योगमय हुआ झारखंड, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश भाजपा ने 513 मंडलों के 2200 स्थानों पर आयोजित किया योग कार्यक्रम

आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे झारखंड में काफी हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इसको लेकर झारखंड में लोगों के बीच उत्साह और जागरूकता देखने को मिली।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा योग दिवस पर राज्य भर में 513 मंडलों के 2200 स्थानों पर योगाभ्यास कर योग दिवस मनाया गया। राज्य के अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों, विभिन्न मदरसों, विभिन्न कार्यालयों से लेकर गांव-कस्बों तक योग की बयार बहती दिखी। भाजपा के प्रमुख नेताओं से लेकर पार्टी के सांसद, विधायक, सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अलग अलग स्थानों की स्थानों पर आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस समारोह में पूरे राज्य में हजारों की संख्या में पार्टी के नेताओं – कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश रांची पहाड़ी मंदिर, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ऑक्सीजन पार्क, मोरहाबादी व मेटास एडवेन्टिस स्कूल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर के एग्रिको मैदान और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा बिरसा कॉलेज स्टेडियम, खूंटी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह मांडर में पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी नेताओं ने राज्य की जनता को योग दिवस की शुभकामना दी।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि योग आज विश्वपटल पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से स्थापित हुआ है। यह भारत के लिए गौरव का विषय है। आज के दौर में योग हमारे जीवनशैली का अहम हिस्सा बन चुका है। योग सिर्फ शरीर को रोगमुक्त ही नहीं करता बल्कि यह व्यक्ति को बौद्धिक और मानसिक मजबूती भी प्रदान करता है। इस अवसर पर श्री प्रकाश ने पहाड़ी मंदिर प्रांगण में दिव्यांगजनों के साथ योगाभ्यास करते हुए योग से लाभ को उनके साथ साझा किया।

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी लोगों से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की बात कही। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ शरीर ही आपकी समस्त आंतरिक व बाह्य ऊर्जा का केंद्र बिंदु है। श्री मरांडी ने कहा कि योग मन, शरीर, आत्मा को संतुलित करता है। राँची के मोराबादी मैदान में योग करने के दौरान सेना व पुलिस सेवा के लिए तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के साथ उनकी आत्मीय संवाद भी हुई।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति का अनुपम उपहार है। योग से मन व शरीर के बीच एकता और मनुष्य एवम् प्रकृति के बीच एक सामंजस्य स्थापित होता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूरा विश्व योग की साधना कर रहा है। यह हमारे लिए गर्व की बात है। 24 घंटे में सभी लोगों को अपने स्वास्थ्य के लिए 1 घंटे का वक्त निकालना चाहिए। स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ समाज, स्वस्थ राज्य और स्वस्थ देश का निर्माण करता है।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि योग हमें अनुशासन का पाठ पढ़ाता है। यह शरीर, मन, बुद्धि को स्वस्थ रखने की एक विधा है। देश ने दुनिया को स्वस्थ रहने के लिए सदैव जीवन पद्धति दिया है, योग उसका एक माध्यम है। 2014 में यशस्वी प्रधानमंत्री के प्रयास ने भारत की ऋषि परम्परा को न केवल देश भर में बल्कि पूरी दुनिया में पहुंचाया। योग हमें जीवन की आचार संहिता को पालन करना सीखाता है।

संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि इस बार योग दिवस का आयोजन ‘मानवता के लिए योग’ की थीम के आधार पर मनाया गया। योग भारत की ऊर्जा का केंद्र है। योग विश्व को नई राह दिखाने वाला है। योग की लोकप्रियता को और बढ़ाने और इसे सभी लोगों की जीवनचर्या में आत्मसात करने के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है।

इसके अलावा प्रमुख नेताओं में कुणाल षाडंगी जमशेदपुर के मोदी पार्क में, आशा लकड़ा ने रांची महानगर भाजपा कार्यालय, आदित्य साहू बेड़ो, प्रदीप वर्मा मांडर, बालमुकुंद सहाय पटेल पार्क हरमू, समीर उरांव जतराटांड मैदान हरमू, संजय सेठ मेकाॅन, नवीन जयसवाल हटिया मंडल, सुबोध सिंह गुड्डु धुर्वा मंडल, शिवपूजन पाठक मेटास एडवेन्टिस स्कूल, संजीव विजयवर्गीय पहाड़ी मंदिर, यदुनाथ पांडेय गोंदा पर्यटन विहार सभागार, हेमंत दास लालपुर वार्ड कार्यालय, शिवशंकर उरांव मांडर, अमर कुमार बाउरी बेड़ो, योग्रेन्द्र प्रताप सिंह बिरसा नगर जेल कम्पाउंड, आरती कुजूर लापुंग मंडल, पवन साहू जगन्नाथपुर मंडल, अमरदीप यादव मोराबादी मैदान, किसलय तिवारी रांची महानगर कार्यालय, समरी लाल ने नंदराज वृद्धाश्रम रांची में योगाभ्यास किया। जबकि पार्टी के सभी सांसद, विधायक, सभी पार्टी पदाधिकारी, पंचायत के मुखिया से लेकर जिला परिषद के अध्यक्ष, प्रखंड प्रमुख, नगर निगम के पार्षद से लेकर महापौर तक सभी लोग राज्य के विभिन्न जिलों में अलग-अलग शक्ति केंद्रों के माध्यम से लोगों के बीच योग को बढ़ाने और योग का अलख जगाया। वहीं इस आयोजन में पूरे राज्य में जनभागीदारी भी व्यापक रूप से देखने को मिली।

पार्टी द्वारा पिछले कई दिनों से इसकी तैयारी की जा रही थी इसी का परिणाम है कि योग दिवस पर झारखंड का कोना-कोना योगमय दिखा। सभी को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए पार्टी द्वारा प्रेरित किया गया। इस आयोजन की सफलता के लिए प्रदेश से लेकर मंडल और बूथ स्तर तक के सभी कार्यकर्ता और राज्य की जनता का आभार।

कार्यक्रम को प्रदेश भाजपा की ओर से सफल बनाने में उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय,योगेंद्र प्रताप सिंह,विवेक भवानी सिंह,मुनचुन राय, पूजा सिंह,नीतू सिंह,संतोष मिश्रा ,निशांत यादव,राफिया नाज,तारिक इमरान,नीरज सिंह,मुकेश सिंह,मंजुलता दुबे,गौरव अग्रवाल,रजनीश पांडेय,प्रह्लाद भगत शामिल रहें।

Jharkhand Aaj Kal

Share
Published by
Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

संसार में रहते हुए भी ईश्वर के साथ एकात्मता: लाहिड़ी महाशय का प्रेरणास्पद जीवन

“बनत बनत बन जाए” — एक एक कदम चलते हुए, लक्ष्य को पाना।लाहिड़ी महाशय ने…

15 hours ago

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने केंद्र सरकार को घेरा

प्रसिद्ध एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक द्वारा 10-09-2025 को छठी अनुसूची और लद्दाख को राज्य का दर्जा…

3 days ago

झारखंड सरकार के खेल विभाग में स्पोर्ट्स किट खरीद में 6 करोड़ का घोटाला…..बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार के खेल विभाग में…

3 months ago

संजय रजक: बाइक शो रूम में पॉलिश करने से सांसद प्रतिनिधि बनने तक का सफर

चास (बोकारो) के युवा उद्यमी और नेता संजय रजक आज पहचान के मोहताज नहीं है।…

4 months ago

गीता का कालातीत ज्ञान (गीता जयन्ती पर विशेष)

भारत के बच्चों ने अपने बचपन में जितनी भी कहानियां सुनी हैं, उनमें से महाभारत…

10 months ago