विद्यार्थियों के विभिन्न मामलों को लेकर NSUI ने रांची विश्विद्यालय की कुलपति का घेराव किया एवं ज्ञापन सौंपा

कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में विद्यार्थियों के विभिन्न मामलो को लेकर रांची विश्वविद्यालय की कुलपति कामिनी कुमारी का घेराव किया एवं ज्ञापन सौंपा।

छात्रों की विभिन्न मांगे इस प्रकार है:
1-डोरंडा कॉलेज के एम.आर.एम सत्र 2018-20 के फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा अविलंब ली जाए।
2- एम.आर.एम के विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट की सुविधा की जाए।
3- यूजी पीजी की कक्षाएं शुरू होने से पहले विश्वविद्यालय के तरफ से हर कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए वैक्सीनशन कैम्प लगाया जाए।
4- कोरोना काल मे प्रमोट किये गए विद्यार्थियों की परीक्षा शुल्क वापस किया जाए।
सभी मांगो को सुनने के बाद कुलपति जी ने कहा कि एम.आर.एम की परीक्षा इसी महीने किसी भी हाल में करवा दिया जाएगा। प्लसमेन्ट पर भी बात हो रही है। कैम्प और परीक्षा शुल्क वापस के मामले में जल्द निर्णय लिया जाएगा। मौके पर इंदरजीत सिंह ने कहा कि सभी विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए छात्र हित मे जल्द निर्णय लिया जाए अन्यथा एन.एस.यू.आई चरणबद्ध आंदोलन करेगी।

मौके पर इंदरजीत सिंह, आरुषि वंदनां, आकाश बाबा, इमरान, नीरज, अल्ताफ, साकेत, धिरज मौजूद थे।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

4 days ago

संसार में रहते हुए भी ईश्वर के साथ एकात्मता: लाहिड़ी महाशय का प्रेरणास्पद जीवन

“बनत बनत बन जाए” — एक एक कदम चलते हुए, लक्ष्य को पाना।लाहिड़ी महाशय ने…

5 months ago

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने केंद्र सरकार को घेरा

प्रसिद्ध एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक द्वारा 10-09-2025 को छठी अनुसूची और लद्दाख को राज्य का दर्जा…

6 months ago

झारखंड सरकार के खेल विभाग में स्पोर्ट्स किट खरीद में 6 करोड़ का घोटाला…..बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार के खेल विभाग में…

9 months ago

संजय रजक: बाइक शो रूम में पॉलिश करने से सांसद प्रतिनिधि बनने तक का सफर

चास (बोकारो) के युवा उद्यमी और नेता संजय रजक आज पहचान के मोहताज नहीं है।…

9 months ago