कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एन.एस.यू.आई ने शिक्षको को सम्मानित कर मनाया शिक्षक दिवस

रांची : कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई। रांची कांग्रेस भवन में झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी की उपस्थिति में डॉ. राधाकृष्णन जी के चित्र पर एन.एस.यू.आई के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया।

उसके बाद एन.एस.यू.आई के पदाधिकारियों ने विभिन्न विश्विद्यालय के अधिकारियों को सम्मानित किया। रांची विश्विद्यालय की कुलपति कामिनी कुमार जी, उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी के कुलपति रमेश पांडेय जी, टेक्निकल यूनिवर्सिटी के प्रसाखा पदाधिकारी प्रमोद कुमार जी,रांची यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक आशीष झा जी को तुलसी का पौधा एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सभी शिक्षको ने एन.एस.यू.आई को धन्यवाद किया एवं आशीर्वाद दिया।

मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने कहा कि भारतीय परंपरा में शिक्षकों को भगवान के समान माना जाता है। शिक्षक दिवस ऐसा अवसर है जब हम उन सभी शिक्षकों की समर्पित सेवाओं का सम्‍मान करते हैं जो हमारे बौद्धिक और नैतिक विकास में अग्रणी भूमिका निभाते हैं।
शिक्षक सार्थक जीवन की राह दिखाता है और एक शिक्षक ही राष्ट्र का निर्माता होता है। आज सभी शिक्षक गुरु-शिष्य की परम्परा को कायम रखने का संकल्प लें। मौके पर इंदरजीत सिंह, आरुषि वंदनां, पिया बर्मन, अमन यादव, अब्दुल राबनवाज, राहुल महतो, चंदन, निखिल, प्रणव सिंह, आकाश मौजूद थे।

Jharkhand Aaj Kal

Share
Published by
Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

संजय रजक: बाइक शो रूम में पॉलिश करने से सांसद प्रतिनिधि बनने तक का सफर

चास (बोकारो) के युवा उद्यमी और नेता संजय रजक आज पहचान के मोहताज नहीं है।…

14 hours ago

गीता का कालातीत ज्ञान (गीता जयन्ती पर विशेष)

भारत के बच्चों ने अपने बचपन में जितनी भी कहानियां सुनी हैं, उनमें से महाभारत…

6 months ago

क्रियायोग की सरिता में डुबकी लगाने के लिए प्रोत्साहन (श्री श्री लाहिड़ी महाशय की 196वीं जयंती पर विशेष)

“पौराणिक कथाओं में जिस प्रकार गंगा ने स्वर्ग से पृथ्वी पर उतरकर अपने तृषातुर भक्त…

9 months ago

बजट पर किया कटाक्ष, तो पूर्व भाजपा नेता कुणाल षाड़ंगी को लोग कहने लगे भला बुरा, फिर कुणाल ने दिया करारा जवाब

आज केंद्रीय बजट को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया। जिसमें मिडिल क्लास को…

11 months ago