कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में बिरसा चौक में पूरी टीम के साथ नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, एवं कार्यकारी अध्यक्ष
सांसद गीता कोड़ा, विधायक बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो जी और शहज़ाद अनवर का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। विदित हो कि नवनियुक्त अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष लोग का आज रांची आगमन हुआ। हजारों की संख्या में ढोल नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुच कर स्वागत किया। एन.एस.यू.आई द्वारा बिरसा चौक पे बैनर, पोस्टर, झंडा पट्टा एवं जिंदाबाद के नारों के साथ माला पहना कर सभी का स्वागत किया गया। उसके बाद सभी ने भगवान बिरसा मुंडा जी के मूर्ति पे माल्यार्पण किया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं कार्यकारी अध्यक्षों ने एन.एस.यू.आई की सराहना की एवं कहा कि एन.एस.यू.आई कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है। प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने कहा कि उर्जावान और जनप्रिय नए प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्षों के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी बेहतर क्षमता के साथ समस्त राज्य में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।
आज के स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंदरजीत सिंह, आरुषि वंदनां, प्रणव सिंह, अमन यादव, आकाश रजवार, आकाश बाबा,अब्दुल, अभिषेक, राहुल, चंदन, आनंद झा, प्रभात चंद्रा, विकास, सचिन,सैफ, राज,गुलशन,दीपक,अक़ीब, एवं सैकड़ो छात्र मौजूद थे।
पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…
झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…
गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…
प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…
रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…
रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…