पिछले डेढ़ सालों से बहरागोड़ा अंतर्गत खंडामौदा पंचायत निवासी सुधीर श्यामल जी ने राशन के लिए अपना डीलर परिवर्तन करवाने का आवेदन दिया था।लेकिन स्थानीय विभागीय पदाधिकारियों की उदासीनता के कारण अब तक इसको ठंडा बस्ते में डाल कर रखा गया था । इसकी जानकारी जैसे ही नम्या फाउंडेशन के सदस्य पूर्णेन्दु पात्र जी को मिली तो उन्होंने आवेदन की जानकारी वाले कागजात के साथ ट्वीट कर इसकी जानकारी पुर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी एवं जिला के उपायुक्त सूरज कुमार को दी।
मामले को संज्ञान में लेते हुए कुणाल षाड़ंगी ने पूर्वी सिंहभूम के ज़िला आपूर्ति पदाधिकारी से इस संबंध में बात की। 1 घंटे के अंदर ही विभाग द्वारा सुधीर श्यामल का राशन आपूर्ति डीलर को बदला गया और कुणाल षंडगी को इसकी ऑनलाइन कॉपी और सूचना दी गई जिसको अपने ट्विटर पर पूर्नेदु पात्र के साथ साझा किया।
राशन डीलर परिवर्तिन होने की ख़ुशी में परिजनों के द्वारा पुर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी का आभार प्रकट किया।
“बनत बनत बन जाए” — एक एक कदम चलते हुए, लक्ष्य को पाना।लाहिड़ी महाशय ने…
प्रसिद्ध एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक द्वारा 10-09-2025 को छठी अनुसूची और लद्दाख को राज्य का दर्जा…
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार के खेल विभाग में…
चास (बोकारो) के युवा उद्यमी और नेता संजय रजक आज पहचान के मोहताज नहीं है।…
‘प्रेम ही ईश्वर है’ यह केवल किसी कवि की उद्दात कल्पना के रूप में नहीं…
भारत के बच्चों ने अपने बचपन में जितनी भी कहानियां सुनी हैं, उनमें से महाभारत…