प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी के पहल पर मात्र एक घंटे में राशन कार्ड की त्रुटि सुधरी और आयुष्मान से शुरू हुआ कैंसर मरीज का ईलाज

जमशेदपुर के टेल्को निवासी छोटे लाल प्रसाद , जो अत्यंत गरीब परिवार से हैं एवं कैंसर बीमारी से पीड़ित हैं। प्रसाद वर्तमान में टाटा मेहरबाई अस्पताल में इलाजरत है। वे पूर्व में टाटा स्टील में सामान्य कॉन्ट्रैक्टर का काम करते थे। उनके राशन कार्ड के नाम में कुछ त्रुटि होने के कारण उन्हे आयुष्मान योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था। जिससे वो लोग काफी परेशान थे। आज उनकी बेटी सुमन , नरेंद्र मोदी फैंस क्लब के कैंप कार्यालय में इस समस्या के समाधान हेतु आई। तत्पश्चात नरेंद्र मोदी फैंस क्लब के संरक्षक सह भाजपा नेता सतीश शर्मा ने इसकी जानकारी बहरागोड़ा के पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी जी से फोन पर दी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कुणाल षाड़ंगी ने मात्र 1 घंटे में राशन कार्ड में नाम सुधारने का कार्य को करवाया। इस सुधार के बाद उनका इलाज आयुष्मान के माध्यम से भी प्रारम्भ हो गया है।

नरेंद्र मोदी फैंस क्लब ने इस मदद के लिए पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी का आभार प्रकट किया है।

Jharkhand Aaj Kal

Share
Published by
Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

7 days ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

1 week ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

1 week ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

1 week ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

1 week ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

3 months ago