भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी के पहल पर मर्सी हॉस्पिटल ने दिखाई मर्सी, और परिजन को मिला पार्थिव शरीर

सोनारी खुटाडीही निवासी पार्वती मोहाली का तबीयत बिगड़ने के कारण विगत कुछ दिनों से मर्सी हॉस्पिटल में इलाजरत थे। उनको बेहतर इलाज के लिए उनके परिवार द्वारा अत्यंत गंभीर अवस्था में मर्सी हॉस्पिटल में दाखिला कराया गया था और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उनका कुल चिकित्सीय शुल्क 33,000/- हो गया था। इस कोरोना काल में परिवारवाले काफी प्रयासों के बाद अस्पताल में 10,000/- जमा कर पाए थे तथा बाकी के 23,000/- रुपया परिवार से किसी भी हालत में बंदोबस्त नही हो पा रहा था, कि बकाया रकम जमा कर शव को घर ले जा सके।

इसकी जानकारी भाजपा बिरसानगर मंडल के कार्यालय मंत्री बापन जी के द्वारा भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी को दी कि परिवारजन पैसे के अभाव में पार्थिव शरीर घर नहीं ले जा पा रहे हैं।

पूर्व विधायक कुणाल षडंगी की पहल पर मर्सी हॉस्पिटल प्रबंधन ने पीड़ित परिवार को शव सुपुर्द किया। परिवार वालों ने इस नेक काम के लिए कुणाल षाडंगी जी का शुक्रिया अदा किया है।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

4 days ago

संसार में रहते हुए भी ईश्वर के साथ एकात्मता: लाहिड़ी महाशय का प्रेरणास्पद जीवन

“बनत बनत बन जाए” — एक एक कदम चलते हुए, लक्ष्य को पाना।लाहिड़ी महाशय ने…

5 months ago

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने केंद्र सरकार को घेरा

प्रसिद्ध एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक द्वारा 10-09-2025 को छठी अनुसूची और लद्दाख को राज्य का दर्जा…

6 months ago

झारखंड सरकार के खेल विभाग में स्पोर्ट्स किट खरीद में 6 करोड़ का घोटाला…..बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार के खेल विभाग में…

9 months ago

संजय रजक: बाइक शो रूम में पॉलिश करने से सांसद प्रतिनिधि बनने तक का सफर

चास (बोकारो) के युवा उद्यमी और नेता संजय रजक आज पहचान के मोहताज नहीं है।…

9 months ago