जमशेदपुर: सोनारी सिद्धो कानू बस्ती निवासी राहुल कुमार के आठ महीने के नवजात बच्चे की तबीयत बिगड़ने के कारण विगत कुछ दिनों से उसका इलाज टीएमएच में चल रहा था। उनको बेहतर इलाज के लिए उनके परिवार द्वारा अत्यंत गंभीर अवस्था में TMH हॉस्पिटल में दाखिला कराया गया था पर इसी दरम्यान इलाज के क्रम में बच्चे की मृत्यु हो गई। वहीं उनका कुल चिकित्सीय शुल्क 101000/- हो गया था। इस कोरोना काल में परिवारवाले काफी प्रयासों के बाद अस्पताल में 44,000/- जमा कर पाए थे तथा बाकी के 57,000/- रुपया परिवार से किसी भी हालत में बंदोबस्त नही हो पा रहा था, कि बकाया रकम जमा कर शव को घर ले जा सके।
इसकी जानकारी भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य विजेंदर सिंह एबं मंडल अध्यक्ष राहुल तिवारी के द्वारा भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी को दी कि परिवारजन पैसे के अभाव में पार्थिव शरीर घर नहीं ले जा पा रहे हैं।
पूर्व विधायक कुणाल षडंगी की पहल पर TMH प्रबंधन ने पीड़ित परिवार को शव सुपुर्द किया। परिवार वालों ने इस नेक काम के लिए पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी का शुक्रिया अदा किया है।
पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…
झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…
गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…
प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…
रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…
रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…