भाजपा प्रतिनिधिमंडल मिला जैक अध्यक्ष से, छात्रों की समस्याओं के समाधान का किया आग्रह

भाजपा झारखंड के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने आज जैक कार्यालय में अध्यक्ष से मुलाकात कर इंटर में अनुतीर्ण छात्र ,छात्राओं की समस्याओं पर सहानुभति पूर्वक विचार करते हुए त्वरित समाधान का आग्रह किया।

प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवम विधायक सीपी सिंह, प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा एवम धनबाद के विधायक राज सिन्हा शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल ने जैक अध्यक्ष को बताया कि राज्य के 34000 छात्र-छात्राओं का अनुतीर्ण होना दुर्भाग्यजनक है।

अनुतीर्ण छात्र परीक्षा परिणाम से हताश और निराश हैं। कोरोना के कारण छात्र छात्राओं की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हुई है। छात्रों एवम अभिभावकों में उनके भविष्य को लेकर बड़ी चिंता है। इसलिये परीक्षा परिणाम में सुधार केलिये सहानुभूति पूर्वक विचार करने की आवश्यकता है। पूरक परीक्षा का भी छात्र विरोध कर रहे।
पिछले दिनों भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के निर्देशानुसार छात्र, छात्राओं पर हुए बर्बर लाठीचार्ज की जांच के लिये धनबाद का दौरा किया था।

जैक अध्यक्ष ने प्रतिनिधिमंडल को छात्र हित त्वरित समाधान देने का आश्वासन दिया है।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

1 month ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

1 month ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

1 month ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

1 month ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

2 months ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

4 months ago