जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने गुड़ाबांदा प्रखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, कई कार्यक्रम में हुए शामिल

कल शुक्रवार 16 जुलाई को जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो जी ने गुड़ाबांदा के पूर्व में नक्सल प्रभावित क्षेत्र जियाण , हाड़ियाण, कुड़ियान , महेशपुर आदि का तुफानी दौरा किया। इस दौरे के क्रम में कुछ प्रमुख जगहों में बैठक भी की। बैठक के दरमियान उपस्थित ग्रामीणों ने पेयजल, बिजली, सड़क, पेंशन, राशन कार्ड आदि समस्याओं से सांसद को अवगत कराया। सांसद ने कहा संसद सत्र खत्म होते ही जिला के उपायुक्त तथा इन सारे समस्याओं से संबंधित पदाधिकारियों को साथ लेकर फिर से गुड़ाबांदा के प्रमुख जगहों में बैठक कर इन सभी मुलभुत सुविधाओं को आपतक पहुंचाने का काम किया जाएगा।

वहीं सांसद ने हाड़ियान के एक ही परिवार के तीन अनाथ बच्चों को कपड़े तथा पुस्तक खरीदने के लिए आर्थिक सहयोग भी किया। सांसद ने कहा गुड़ाबांदा क्षेत्र खनिज संपदा से भरा पड़ा है मगर इसका लीज नहीं होने के कारण सरकार को एक बड़ी रकम का राजस्व नुकसान हो रहा है और लीज करण होने से क्षेत्र में विकाश की आयाम स्थापित होता।
दौरे के क्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव,पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश साव, मंडल अध्यक्ष रवींद्र नाथ गांतात,जिला मंत्री गौर चंद्र पात्र, हाराधन सिंह, गौरव पुष्टि, मनोज बासुरी,आशीष कुमार घोष, चांदराय हांसदा,दयाल मंडल, डिजेन प्रधान, गुरुचरण मांडी, आलोक कुमार पात्र, दीपक कुमार मंडल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बुद्धेश्वर मुंडा, गुरुचरण मुंडा,रेखा रानी मंडल,दीपक कुमार पात्र, प्रवीण कुमार पात्र, बब्रुवाहन घोष, भीम केतु मंडल, प्रदीप कुमार मंडल, दिनेश साव, सुधीर साव, सुनील मुंडा, कालीचरण बेरा, कमल कुमार पात्र, गया किशोर प्रधान, चंदन सिट, नारायण राणा, राजा संड , श्याम दे, अक्षय माहाकुड़ आदि उपस्थित थे।

Jharkhand Aaj Kal

Share
Published by
Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

संजय रजक: बाइक शो रूम में पॉलिश करने से सांसद प्रतिनिधि बनने तक का सफर

चास (बोकारो) के युवा उद्यमी और नेता संजय रजक आज पहचान के मोहताज नहीं है।…

8 hours ago

गीता का कालातीत ज्ञान (गीता जयन्ती पर विशेष)

भारत के बच्चों ने अपने बचपन में जितनी भी कहानियां सुनी हैं, उनमें से महाभारत…

6 months ago

क्रियायोग की सरिता में डुबकी लगाने के लिए प्रोत्साहन (श्री श्री लाहिड़ी महाशय की 196वीं जयंती पर विशेष)

“पौराणिक कथाओं में जिस प्रकार गंगा ने स्वर्ग से पृथ्वी पर उतरकर अपने तृषातुर भक्त…

9 months ago

बजट पर किया कटाक्ष, तो पूर्व भाजपा नेता कुणाल षाड़ंगी को लोग कहने लगे भला बुरा, फिर कुणाल ने दिया करारा जवाब

आज केंद्रीय बजट को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया। जिसमें मिडिल क्लास को…

11 months ago