रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आज कहा कि कांग्रेस अपनी सुविधा अनुसार गोल पोस्ट बदलती रही है। प्रतुल ने ट्विटर द्वारा राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओ के अकाउंट लॉक करने के मामले पर कहा की कुछ दिन पहले तक जब केंद्र सरकार ने ट्विटर पर भारतीय कानून को मानने के लिए दबाव बनाना शुरू किया था तो केंद्र से के लेकर ज़िला तक कांग्रेस ने इसे अभिव्यक्ति की आजादी के खिलाफ बताते हुए जमकर बयानबाजी की थी। उस समय कांग्रेसियों ने कहा था कि केंद्र सरकार ट्विटर पर अनावश्यक दबाव बना रही है।
और जब राहुल गांधी के द्वारा एक नाबालिग रेप पीड़िता के माता पिता की तस्वीर को ट्विटर में डालने का अक्षम्य अपराध किया तो उसके बाद जब ट्विटर ने उनके अकाउंट को सस्पेंड कर ट्वीट को डिलीट कर दिया। फिर कांग्रेसी नेता दिल्ली से रांची तक बिलबिला गए। उन्होंने उसी ट्विटर को कोसना शुरू किया जिसके प्रशंसा के वे पुल बांध रहे थे। प्रतुल ने कहा कि कांग्रेस अपने इसी दोहरे राजनीतिक चरित्र के कारण हाशिये में चली गई है और लोक सभा मे आजादी के बाद से अब तक सबसे कम सीटों पर सिमट गई है।
पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…
झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…
गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…
प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…
रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…
रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…