अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 21 जून को झारखंड में 5000 शक्ति केंद्रों पर बहेगी योग की बयार, दिखेगा अद्भुत संगम : संजीव विजयवर्गीय

रांची के डिप्टी मेयर और वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस देश भर में भारतीय जनता पार्टी बड़े पैमाने पर करने जा रही है। पार्टी ने इसे विशेष आयोजन के रूप में लिया है। पूरे देश में डेढ़ लाख शक्ति केंद्र में योग करने का पार्टी ने निर्णय लिया है। झारखंड में लगभग 5000 के आसपास शक्ति केंद्र हैं। 21 जून को योग दिवस पर इन 5000 शक्ति केंद्रों पर योग की बयार बहेगी और एक अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। विजयवर्गीय पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि देश के पीएम ने 8 वर्ष पूर्व योग का जो अलख जगाया था आज पूरे विश्व में प्रत्येक देश में हर समाज और जाति के लोग इससे जुड़े हुए हैं। करोड़ों लोगों ने योग को दिनचर्या के रूप में अपनाया है। 2019 में देश के पीएम ने रांची में एक साथ 30000 लोगों के साथ योग करने का काम किया था। उस कार्यक्रम से जो चेतना जगी, उसका ही प्रतिफल है कि आज योग के प्रति बच्चा-बच्चा समर्पित है। योग के माध्यम से वह खुद के साथ समाज को भी स्वस्थ रखने का काम कर रहा है।

कहा कि उस दिन विशेष प्रकार का प्रायोजन भी किया जाएगा। दिव्यांग भाई बहन जो विभिन्न क्षेत्रों में, संस्थानों में हैं उनका भी केंद्र बनाकर शक्ति केंद्र से जोड़कर उन्हें भी योग से जोड़ा जाएगा। उसी प्रकार वृद्धाश्रम, अनाथ आश्रम ऐसे कई जगहों पर जहां योग अब तक अछूता रहा है, पार्टी उन्हें योग से जोड़ने का काम करेगी। राज्य के कई स्थल जहां हमारे योद्धा, वीर पुरुष की जन्मस्थली हो या समाधि स्थल हो या फिर कुछ स्थान जो विशेष महत्व रखते हों वहां भी शक्ति केंद्र के माध्यम से योग का अलख जगाया जाएगा।

कहा कि झारखंड की महत्वपूर्ण हस्तियां चाहे वो खेल जगत से जुड़े हो या महत्वपूर्ण पदों पर हों, जनप्रतिनिधियों, पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, पंचायत के मुखिया से लेकर जिला परिषद के अध्यक्ष, नगर निगम के पार्षद से लेकर महापौर तक आदि सभी लोग अलग-अलग प्रखंडों में जाकर शक्ति केंद्रों के माध्यम से लोगों के बीच योग को बढ़ाने और उन्हें योग के प्रति सजग करने का काम करेंगे।

वहीं योग दिवस पर भारतीय जनता पार्टी एक प्रमाण पत्र का भी वितरण करेगी। ऐसे छात्र छात्रा, युवक युवतियां या अन्य लोग योग में उत्कृष्ट काम या नाम किए हैं, जिससे चेतना जगी हो, वैसे लोगों को चिन्हित कर सम्मानित करने का भी पार्टी ने निर्णय लिया है। इस कार्य के लिए अल्पसंख्यक मोर्चा की झारखंड प्रदेश की नेत्री राफिया नाज जो कि खुद प्रसिद्ध योग शिक्षिका हैं, उन्हें अधिकृत किया गया है। इनके पास जो भी ऑनलाइन आवेदन आएंगे उसमें से चिन्हित कर लोगों को प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा। राज्य की जनता की इसमें भागीदारी के लिए 8340476741 व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क कर सकती है। पार्टी उम्मीद करती है जो लोग योग से जुड़े हैं इसमें भागीदारी करें। पार्टी चाहती है कि ऐसे सभी लोग जो योग को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं उन्हें सम्मानित किया जाए।

विजयवर्गीय ने कहा कि झारखंड की धरती योग की धरती रही है। योगदा सत्संग सिरमटोली दशकों से योग के लिए प्रेरणा का स्थल रहा है। भारतीय जनता पार्टी पूरे झारखंड में योग का अलख जगाने के लिए प्रतिबद्ध है। एक विशेष दिन योग करने की बजाय सभी लोग इसे दिनचर्या में शामिल करें और पूरा झारखंड निरोग रहे, हमारा प्रयास यही है।

प्रेस वार्ता में झारखंड में योग कार्यक्रम के प्रभारी सह पार्टी के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह और राफिया नाज भी उपस्थित थे।

Jharkhand Aaj Kal

Share
Published by
Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

संसार में रहते हुए भी ईश्वर के साथ एकात्मता: लाहिड़ी महाशय का प्रेरणास्पद जीवन

“बनत बनत बन जाए” — एक एक कदम चलते हुए, लक्ष्य को पाना।लाहिड़ी महाशय ने…

20 hours ago

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने केंद्र सरकार को घेरा

प्रसिद्ध एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक द्वारा 10-09-2025 को छठी अनुसूची और लद्दाख को राज्य का दर्जा…

3 days ago

झारखंड सरकार के खेल विभाग में स्पोर्ट्स किट खरीद में 6 करोड़ का घोटाला…..बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार के खेल विभाग में…

3 months ago

संजय रजक: बाइक शो रूम में पॉलिश करने से सांसद प्रतिनिधि बनने तक का सफर

चास (बोकारो) के युवा उद्यमी और नेता संजय रजक आज पहचान के मोहताज नहीं है।…

4 months ago

गीता का कालातीत ज्ञान (गीता जयन्ती पर विशेष)

भारत के बच्चों ने अपने बचपन में जितनी भी कहानियां सुनी हैं, उनमें से महाभारत…

10 months ago