कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने मानवता की मिसाल पेश की।
रांची के रातू रोड के मधुकम में रहने वाले 12 साल के बच्चे की माँ का निधन आज रिम्स में हो गया। चंदा कर दाह संस्कार करवाया और खुद 11 हजार आर्थिक सहयोग करने के साथ बच्चें की आगे की जिम्मेवारी भी ली।
इंदरजीत सिंह ने बताया कि 13 दिन पहले सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली थी कि एक 12 साल का बच्चा रिम्स में 3 दिन से अपनी माँ के इलाज के लिए दवा और खाना के लिए भटक रहा। उसी समय वो उस लड़के से मिले और उसे खाना, दवाई एवं पैसे दिए। उन्होंने अपना नंबर उस बच्चे को दिया था कि अगर कुछ जरूरत हो तो कॉल कर के जरूर बताएं। बीच बीच में इंदरजीत सिंह उस बच्चे का हाल चाल लेते रहता थे। आज सुबह सुबह रोते हुए उस बच्चे ने फ़ोन किया कि उसकी माँ की मृत्यु हो गयी है। इंदरजीत सिंह ने फ़ोन पे पहले सब कुछ व्यवस्था करवाई। राष्ट्रीय युवा शक्ति टीम के द्वारा फ्री एम्बुलेंस सेवा से बॉडी लेकर घाट तक पहुचाया गया। वहां पूरे विधि विधान के साथ अन्तिम संस्कार करवाया गया। इस दौरान इंदरजीत सिंह मौजूद रहे और बच्चे को पूरा मदद किया। उन्होंने कहा कि उनसे जितना हो सकेगा इस बच्चे के लिए करेंगे और आमजनों, जरूरतमंदों के लिए उनका सेवा कार्य यूं ही जारी रहेगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार के खेल विभाग में…
चास (बोकारो) के युवा उद्यमी और नेता संजय रजक आज पहचान के मोहताज नहीं है।…
‘प्रेम ही ईश्वर है’ यह केवल किसी कवि की उद्दात कल्पना के रूप में नहीं…
भारत के बच्चों ने अपने बचपन में जितनी भी कहानियां सुनी हैं, उनमें से महाभारत…
“पौराणिक कथाओं में जिस प्रकार गंगा ने स्वर्ग से पृथ्वी पर उतरकर अपने तृषातुर भक्त…
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज भाजपा की आगामी 20 सितंबर…