भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने आज धनबाद समाहरणालय में प्लस-2 के छात्र-छात्राओं पर हुए बर्बर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है।
उन्होंने कहा कि यह सरकार बेरहम और बेशर्म सरकार है। इस सरकार के पुलिस एवम प्रशासनिक पदाधिकारी निरंकुश हो चुके है। यह सरकार राज्य के युवाओं की आवाज लाठी, डंडों से दबाना चाहती है। इस सरकार के खिलाफ चाहे पारा शिक्षक बोलें, सहायक पुलिस कर्मी बोले, संविदा कर्मी बोलें, या किसान बोलें ,सबकी आवाज लाठी डंडों से दबाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि रूपा तिर्की के संदिग्ध हत्यारे पकड़े नही गए,न्यायाधीश के हत्या की जांच सीबीआई कर रही परंतु बेरोजगारों,छात्र छात्राओं पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह बेरहम है।
उन्होंने कहा कि बच्चे लगभग दो साल से कोरोना से उत्पन्न परिस्थितियों का सामना कर रहे। ऐसे में सरकार को बच्चों के साथ सहानुभूति पूर्वक विचार करना चाहिये। ये बच्चे आतंकवादी नही जो इनके साथ ऐसी कठोर और बर्बर कार्रवाई की जाए। जिस प्रकार से पुरुष पदाधिकारी ने आज छात्राओं पर डंडे बरसाए है यह बेशर्मी की पराकाष्ठा है।
इसके पूर्व भी इस सरकार की निरंकुश पुलिस ने गर्भवती महिला को भी पीटकर अपनी बहादुरी दिखा चुकी है।
उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी निरंकुश कार्रवाई करने से बाज आये। दोषी पदाधिकारियों को दंडित करें अन्यथा भाजपा सड़क पर उतरकर आन्दोलनं को बाध्य होगी।
पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…
झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…
गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…
प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…
रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…
रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…