कैंसर से पीड़ित मरीज की मदद को आगे आए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

धनबाद निवासी वाफ्फक खान गर्दन में मेडुला सी थायराइड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जुझ रहे है, उन्होंने मुंबई में इलाज की कोशिश की, जहां उन्हें यह पता चला। परंतु बेहद गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण आगे इलाज कराने में असमर्थ है। डॉक्टरों ने उनको सर्जरी कराने को कहा है जिसमे खर्च करीब 3 लाख आ रही है। उन्हे सर्जरी के लिए जुलाई महीने की 19 तारीख का समय दिया गया है पर इतने पैसे इतनी जल्दी जुगाड करने में वो परेशान है।

इसकी खबर जब बोकारो के युवा सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार अफजल खान को हुई तो उन्होंने उनकी मदद के लिए झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को ट्वीटर के माध्यम से आग्रह किया। स्वास्थ्य मंत्री ने इस विषय पर संज्ञान लेते हुए धनबाद के उपायुक्त को लिखा है कि @dc_dhanbad मामले में जानकारी प्राप्त कर सरकारी प्रावधानों के अनुरूप मदद सुनिश्चित कर सूचित करें।

स्वास्थ्य मंत्री द्वारा इस गंभीर विषय पर त्वरित संज्ञान लेने हेतु अफजल खान ने आभार व्यक्त किया है और आशा की है कि जल्द आर्थिक रूप से कमजोर वाफ्फक खान को सरकार द्वारा वित्तीय सहायता मुहैया कराई जाएगी और वो स्वस्थ होकर लौटेंगे।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

2 weeks ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

2 weeks ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

2 weeks ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

2 weeks ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

3 weeks ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

3 months ago