कुणाल षाड़ंगी की पहल पर ₹47,000/- का अस्पताल बिल हुआ माफ

जमशेदपुर: पूर्व विधायक और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी की पहल पर टाटा मुख्य अस्पताल से एक आर्थिक रूप से कमजोर मरीज का 47,000/- रुपये का अस्पताल बिल हुआ माफ।

जमशेदपुर निवासी हरिकृष्ण पात्र का तबीयत बिगड़ने के कारण विगत कुछ दिनों से टीएमएच में इलाजरत थे। इलाज़ के दौरान उनका कुल बिल 57,000/- रुपये हो गया था। परिजनों ने किसी तरह कुल 10,000/- रु ही जमा किए थे और शेष राशि भुगतान करने में असर्मथ थें। जिसके कारण परिजन उन्हें कुछ दिनों से अस्पताल से घर नहीं ले जा पा रहे थे। परिजनों ने सहयोग के लिए पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी से हस्तक्षेप का आग्रह किया। उन्होंने परिवार की वित्तीय स्थिति पर संवेदनशीलता दिखाते हुए अस्पताल प्रबंधन से सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आग्रह किया। अस्पताल प्रबंधन ने बाकी बचे 47,000/- रुपये का शेष बिल माफ़ कर दिया। परिजनों ने पूर्व विधायक सह भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी के प्रति आभार जताया है।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

2 weeks ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

2 weeks ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

2 weeks ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

2 weeks ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

3 weeks ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

3 months ago