कोविड प्रोटोकॉल के अधीन जनता के लिए मंदिर, गिरजाघर, गुरुद्वारा, मस्जिद और अन्य धार्मिक स्थल खोलने की अनुमति दे सरकार-डॉ अजय कुमार

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर झारखंड में कोविड प्रोटोकॉल के अधीन जनता के लिए  मंदिर, गिरजाघर, गुरुद्वारा, मस्जिद और अन्य धार्मिक स्थल को पुनः खोलने की अनुमति मांगी है।

पत्र में डॉ अजय ने लिखा है कि इन अनलॉक प्रक्रिया के तहत मैं अनुरोध करना चाहूंगा कि जिस तरह से आवश्यक वस्तुओं की दुकानें, होटल, पार्क खोले जाने का आदेश हमारी राज्य सरकार ने जारी किया है उसी तरह कोविड प्रोटोकॉल के अधीन जनता के लिए मंदिर, गिरजाघर, गुरुद्वारा, मस्जिद और अन्य धार्मिक स्थल खोलने का विचार किया जाना चाहिए। लगभग दो महीने से धार्मिक स्थल के बंद होने की वजह से पुजारियों, मस्जिद, गिरजाघर, गुरुद्वारा में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों की रोजी-रोटी पर भी असर पड़ रहा है और भुखमरी की कगार पर हैं। हमारी सरकार को अब इन लोगों के परिवारों के बारे में सोचना चाहिए जो धार्मिक स्थलों के बंद होने से गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं क्योंकि वे अपनी कमाई के लिए धार्मिक स्थानों पर निर्भर हैं।।

इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि कोविड प्रोटोकॉल के अधीन जनता के लिए मंदिर, गिरजाघर, गुरुद्वारा, मस्जिद और अन्य धार्मिक स्थल खोला जाए ताकि इन धार्मिक स्थलों पर आश्रित सभी परिवारों को आय का कोई न कोई साधन मिल सके।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

संसार में रहते हुए भी ईश्वर के साथ एकात्मता: लाहिड़ी महाशय का प्रेरणास्पद जीवन

“बनत बनत बन जाए” — एक एक कदम चलते हुए, लक्ष्य को पाना।लाहिड़ी महाशय ने…

18 hours ago

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने केंद्र सरकार को घेरा

प्रसिद्ध एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक द्वारा 10-09-2025 को छठी अनुसूची और लद्दाख को राज्य का दर्जा…

3 days ago

झारखंड सरकार के खेल विभाग में स्पोर्ट्स किट खरीद में 6 करोड़ का घोटाला…..बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार के खेल विभाग में…

3 months ago

संजय रजक: बाइक शो रूम में पॉलिश करने से सांसद प्रतिनिधि बनने तक का सफर

चास (बोकारो) के युवा उद्यमी और नेता संजय रजक आज पहचान के मोहताज नहीं है।…

4 months ago

गीता का कालातीत ज्ञान (गीता जयन्ती पर विशेष)

भारत के बच्चों ने अपने बचपन में जितनी भी कहानियां सुनी हैं, उनमें से महाभारत…

10 months ago