भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी की मेहनत रंग लाई, राज्य सरकार के अपर सचिव ने दिए प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच के आदेश

पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी की पहल रंग लाई है। अब बहरागोड़ा में पीएम आवास योजना के आवास प्लस में हुई गड़बड़ियों की जांच होगी। इसके लिए सरकार के अपर सचिव ने जांच के आदेश दिए हैं। इस संबंध में पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त के साथ ही राज्य के सभी उपायुक्तों को पत्र जारी करते हुए जांच के निर्देश दिए गए हैं।

दरअसल कुछ दिन पहले जमशेदपुर (ग्रामीण) के विभिन्न क्षेत्रों की जनसमस्याओं को लेकर झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने झारखंड सरकार के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह से मुलाकात कर कई ज्वलंत मुद्दों पर उनका ध्यान आकर्षित किया था।

उन सभी मुद्दों को ध्यान में रखते हुए अपर सचिव की ओर से पत्र जारी कर उपायुक्त को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास प्लस में निबन्धित परिवारों में से भारत सरकार द्वारा हटाए गए परिवारों की जांच कर योग्य परिवारों की सूची उपलब्ध करवाने तथा आवास प्लस में weblink के माध्यम से निबंधन के समय तकनीकी कारण/विकल्प उपलब्ध नहीं होने के कारण जिओ टैग नही किये गए परिवारों की सूची उपलब्ध करवाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। साथ ही साथ बहरागोड़ा पावर ग्रिड के साथ पूर्वांचल के बिजली केंद्र को भी जोड़ने का आदेश दिया गया है जिसका काम 2 - 3 दिनों के अंदर पूरा किया जाएगा।

इन सभी मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए उचित पहल करने पर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने सरकार के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह का आभार प्रकट किया है।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

4 days ago

संसार में रहते हुए भी ईश्वर के साथ एकात्मता: लाहिड़ी महाशय का प्रेरणास्पद जीवन

“बनत बनत बन जाए” — एक एक कदम चलते हुए, लक्ष्य को पाना।लाहिड़ी महाशय ने…

5 months ago

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने केंद्र सरकार को घेरा

प्रसिद्ध एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक द्वारा 10-09-2025 को छठी अनुसूची और लद्दाख को राज्य का दर्जा…

6 months ago

झारखंड सरकार के खेल विभाग में स्पोर्ट्स किट खरीद में 6 करोड़ का घोटाला…..बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार के खेल विभाग में…

9 months ago

संजय रजक: बाइक शो रूम में पॉलिश करने से सांसद प्रतिनिधि बनने तक का सफर

चास (बोकारो) के युवा उद्यमी और नेता संजय रजक आज पहचान के मोहताज नहीं है।…

9 months ago