बहरागोड़ा के पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी मिले राष्ट्रपति से, क्षेत्र के कई मुद्दों पर संज्ञान लेने का किया अनुरोध

बहरागोड़ा के पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाक़ात की तथा जनहित से जुड़े इन छह बिंदुओं समेत अन्य कई महत्वपूर्ण विषयों पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया।

1. जमशेदपुर में एम्स नई दिल्ली का सैटेलाइट केंद्र शुरू हो।

2. हजारों की संख्या में हर वर्ष होने वाले छात्र छात्राओं के पलायन को देखते हुए आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर सिंहभूम के स्वाधीनता सेनानियों के नाम पर जमशेदपुर में केद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित हो

3. केंद्र व राज्यों में पुरूष आयोग का भी गठन हो

4. जमशेदपुर के आस पास के झारग्राम (बंगाल ) व मयूरभंज (उडीसा) जिलों के जनजातिय समुदाय के युवाओं में आर्चरी व फुटबॉल की संभावनाओ को देखते हुए तीन राज्य के युवा प्रतिभाओं को तराशने के लिए जमशेदपुर में राष्ट्रीय फुटबॉल व आर्चरी एकाडेमी की स्थापना हो

5. चाकुलिया बडामारा रेल लाईन का काम जल्द शुरू हो

6. जमशेदपुर व जिले की जनता के लिए लंबी दूरियाँ तय करने वाली व एटीआर व बोईंग जहाजों के साथ हवाई सेवा जल्द शुरू हो

षाड़ंगी ने उम्मीद जताई है कि महामहिम अवश्य ही इन विषयो पर विभागीय पहल हेतु आवश्यक कार्यवाही करेंगी।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

1 month ago

संसार में रहते हुए भी ईश्वर के साथ एकात्मता: लाहिड़ी महाशय का प्रेरणास्पद जीवन

“बनत बनत बन जाए” — एक एक कदम चलते हुए, लक्ष्य को पाना।लाहिड़ी महाशय ने…

6 months ago

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने केंद्र सरकार को घेरा

प्रसिद्ध एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक द्वारा 10-09-2025 को छठी अनुसूची और लद्दाख को राज्य का दर्जा…

7 months ago

झारखंड सरकार के खेल विभाग में स्पोर्ट्स किट खरीद में 6 करोड़ का घोटाला…..बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार के खेल विभाग में…

10 months ago

संजय रजक: बाइक शो रूम में पॉलिश करने से सांसद प्रतिनिधि बनने तक का सफर

चास (बोकारो) के युवा उद्यमी और नेता संजय रजक आज पहचान के मोहताज नहीं है।…

10 months ago