जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के भाटीन गांव के लोग पेयजल की समस्या से जूझते आ रहे थे। कुछ सालों पहले यहां जल मीनार बनाया गया था पर वह खराब पड़ा है। शुरू के दिनों में ही इस जल मीनार से जलापूर्ति हुई थी उसके बाद से यह बेकार पड़ी हुई है, बार-बार इस जल मीनार के उपकरणों को बनाया गया पर ज्यादा दिनों तक इस से काम नहीं लिया जा सका। इस कारण से करीब 600 लोगों की आबादी पेयजल की समस्या से जूझती आ रही थी। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस भीषण गर्मी में इस तरह की समस्या के बारे में जानकारी प्राप्त होने पर बहरागोड़ा के पूर्व विधायक भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने ट्विटर के माध्यम से राज्य के पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर को अवगत कराते हुए लिखा कि पूर्वी सिंहभूम के 2 जगहों पर पेयजल की काफी गंभीर समस्या है इसे यथाशीघ्र ठीक कराई जाए। जिस पर पेयजल मंत्री ने संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्यवाही करवाई, जिसके फलस्वरूप भाटनी गांव के बड़ा बस्ती में नया समर्सिबल पंप और अन्य कार्य करवा कर पेयजल आपूर्ति शुरू की गई।
ग्रामीणों के मदद के लिए कुणाल षाडंगी ने पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर का आभार जताया है।
पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…
झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…
गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…
प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…
रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…
रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…