झारखंड राज्य में लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ देवघर भाजयुमो ने सीएम का फूंका पुतला

✍️ शेखर सुमन

देवघर: राज्य में कायम लाचार कानून व्यवस्था के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शनिवार को देवघर के टावर चौक पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फुंका। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ता सीएम हेमंत सोरेन गद्दी छोड़ो का नारा लगा रहे थे। मौके पर जिलाध्यक्ष अतुल सिंह ने कहा कि राज्य में विधि-व्यवस्था चरमरा गई है। अपराधी बेलगाम और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि आज चाहे जज हों या छात्र, व्यवसाई हों या ठेकेदार कोई भी हेमंत राज में सुरक्षित नहीं है। हर आम आदमी स्वंय को असुरक्षित और असमंजस महसूस कर रहे है। इस राज्य में कब किसकी जान चली जाय, यह कोई नहीं जानता। जनता ने हेमंत सोरेन को राज्य की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए वोट देकर मुख्यमंत्री के गद्दी पर भेजा था। लेकिन जनता के साथ धोखा हुआ है। आज हेमंत सोरेन की सरकार हर मोर्चे पर विफल है। भाजपा नगर अब एक क्षण भी गद्दी पर बैठे रहने का नैतिक अधिकार हेमंत सोरेन को नहीं है। इस कारण उन्हें तत्काल गद्दी छोड़ देनी चाहिए।

पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल
भाजयुमो के जिला मंत्री नीरज प्रकाश ने कहा कि
राज्य में गठबंधन की सरकार बनी है, तब से कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। दिन प्रतिदिन लगातार खुलेआम हत्या, दुष्कर्म, नक्सली घटनाएं हो रही हैं। राज्य की सरकार और पुलिस प्रशासन खामोश है। धनबाद में जिला जज उत्तम आनंद की हत्या कर दी गई।इस सरकार में अपराधी बेलगाम हैं। राज्य के हर जिला में आए दिन लगातार हत्या हो रही है। भाजयुमो इसका प्रतिकार करते हुए राज्य सरकार से सभी हत्याओं की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को अविलंब कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करता है। मौके पर पुतला दहन कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष दिलीप बरनवाल,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विजया सिंह, भाजपा जिला महामंत्री पंकज भदोरिया, मंत्री रूपा केशरी, राजीव रंजन, जिला सोशलमीडिया प्रभारी अमृत मिश्रा, नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े,राकेश रंजन,मनोज भार्गव, सागर झा, सूरज चंद, वीर मनीष सिंह, मनीष सिंह, सत्यजीत कुमार सिंह, प्रीतम कुमार, शुभम कुमार, निरज प्रकाश, दिनेश यादव, रेणू देवी, खुशबू झा, नेहा सिन्हा, माया केशरी, अलका सोनी, लक्षमी देवी, सोनू पांडे, अजीत सिंह, आदि मौजूद थे।

Jharkhand Aaj Kal

Share
Published by
Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

संसार में रहते हुए भी ईश्वर के साथ एकात्मता: लाहिड़ी महाशय का प्रेरणास्पद जीवन

“बनत बनत बन जाए” — एक एक कदम चलते हुए, लक्ष्य को पाना।लाहिड़ी महाशय ने…

12 hours ago

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने केंद्र सरकार को घेरा

प्रसिद्ध एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक द्वारा 10-09-2025 को छठी अनुसूची और लद्दाख को राज्य का दर्जा…

3 days ago

झारखंड सरकार के खेल विभाग में स्पोर्ट्स किट खरीद में 6 करोड़ का घोटाला…..बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार के खेल विभाग में…

3 months ago

संजय रजक: बाइक शो रूम में पॉलिश करने से सांसद प्रतिनिधि बनने तक का सफर

चास (बोकारो) के युवा उद्यमी और नेता संजय रजक आज पहचान के मोहताज नहीं है।…

4 months ago

गीता का कालातीत ज्ञान (गीता जयन्ती पर विशेष)

भारत के बच्चों ने अपने बचपन में जितनी भी कहानियां सुनी हैं, उनमें से महाभारत…

10 months ago