मेडिकल शिक्षा में ओबीसी और सामान्य वर्ग के गरीब छात्रों के लिए आरक्षण का निर्णय स्वागत योग्य:- प्रतुल शाहदेव

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि यूं तो सारे दल पिछड़ों और गरीबों के हितों की रक्षा की बात करते हैं लेकिन उसे धरातल में सिर्फ भाजपा के नेतृत्व वाली सरकारें उतारती हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बहुत दिनों से लम्बित मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ों और सामान्य वर्ग के गरीब छात्रों के लिए आरक्षण को लागू करके एक बहुत सकारात्मक कदम उठाया है। इस निर्णय से जहां बड़ी संख्या में पिछड़ा वर्ग के छात्रों को लाभ मिलेगा तो वहीं सामान्य वर्ग के गरीबों का भी डॉक्टर बनने का सपना पूरा होगा। केंद्र सरकार के इस निर्णय से अब राज्य के मेडिकल कॉलेजों में केंद्र के कोटा के सीटों पर आरक्षण लागू हो जाएगा जिससे ओबीसी वर्ग के लिए एमबीबीएस के स्तर पर पंद्रह सौ से ज्यादा सीटें और पी जी के स्तर पर 2500 से ज़्यादा सीटें और सामान कोटे के गरीब छात्रों के लिए एमबीबीएस स्तर पर 550 व पीजी में लगभग 1000 छात्रों को दाखिले का लाभ मिलेगा।प्रतुल ने कहा कि पिछड़े वर्ग और सामान्य वर्ग के छात्रों को अभी तक सिर्फ केंद्रीय मेडिकल कॉलेजों में आरक्षण मिल रहा था। 2004 से 2014 तक कांग्रेस केंद्र में सत्ता पर आसीन हुई लेकिन उसने इन वर्गों के लिए इस क्षेत्र में कोई कदम नहीं उठाया। लेकिन अब मोदी सरकार के इस निर्णय के बाद विभिन्न राज्यों के अधीन आने वाले सैकड़ों मेडिकल कॉलेज में भी इन वर्गों को आरक्षण का लाभ मिल सकेगा।

Jharkhand Aaj Kal

Share
Published by
Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

4 weeks ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

4 weeks ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

4 weeks ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

4 weeks ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

1 month ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

4 months ago