चतरा// सिमरिया स्थित आइटीआई काॅलेज में संचालित कोविड सेंटर में ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ 190 बटालियन के एक जवान कालूराम गुर्जर ने अपने ही यूनिट के एक रसोईया रविंद्र कुमार सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद जवान ने खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर लिया।मामूली बात को लेकर हुई बहस के बाद जवान कालूराम गुर्जर ने अपने एके 47 रायफल से रसोईया रविंद्र कुमार सिंह पर गोली चला दी। कालूराम ने रविंद्र को दो गोली मारी। इसके बाद कालूराम ने उसी रायफल से खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। किस बात को लेकर यह खूनी वारदात हुई, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। घटना के बाद चतरा एसपी ऋषभ झा और सीआरपीएफ के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू करवाई है।
रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…
“बनत बनत बन जाए” — एक एक कदम चलते हुए, लक्ष्य को पाना।लाहिड़ी महाशय ने…
प्रसिद्ध एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक द्वारा 10-09-2025 को छठी अनुसूची और लद्दाख को राज्य का दर्जा…
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार के खेल विभाग में…
चास (बोकारो) के युवा उद्यमी और नेता संजय रजक आज पहचान के मोहताज नहीं है।…
‘प्रेम ही ईश्वर है’ यह केवल किसी कवि की उद्दात कल्पना के रूप में नहीं…